Select Date:

'होटल में आ जाओ, साथ में समय बिताओ', जमीन का काम लेकर पहुंची युवती से पटवारी की डिमांड, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

Updated on 25-08-2026 06:47 PM
राजस्व विभाग की साख को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सोहागपुर तहसील के हल्का नंबर 72 में पदस्थ पटवारी आशीष सोनकर पर एक बेसहारा अनाथ युवती के साथ पद का दुरुपयोग कर रिश्वतखोरी और वॉट्सऐप पर अश्लील बातचीत कर शोषण का प्रयास करने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। पीड़िता ने पूरे मामले के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और चैट स्क्रीनशॉट्स के साथ जिला कलेक्टर को और एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के माता-पिता दुनिया में नहीं

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। ग्राम पंचायत चापा में उनकी पुश्तैनी जमीन है। जमीन संबंधी काम और जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए उन्होंने हल्का नंबर 72 के पटवारी आशीष सोनकर से संपर्क किया था। शिकायत के अनुसार, युवती का आरोप है कि काम कराने के एवज में उनसे 20 हजार रुपए की मांग की गई, जिसमें से 15 हजार रुपए नकद देने का दावा किया गया है। युवती ने लेन-देन और बातचीत से संबंधित व्हाट्सऐप चैट को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित होने की बात कही है।

अश्लील बातें करने लगा पटवारी

शिकायत का सबसे गंभीर पहलू पटवारी पर अश्लील और आपत्तिजनक व्हाट्सऐप बातचीत करने का आरोप है। युवती का दावा है कि पटवारी ने काम कराने के बदले उसे होटल में बुलाने और अपने साथ रहने जैसी बातें कहीं, युवती ने इसे मानसिक दबाव और शोषण का प्रयास बताया है।


जमीन संबंधी काम नहीं किए

युवती का यह भी आरोप है कि शिकायत करने की बात कहने के बाद उसके जमीन संबंधी काम नहीं किए गए और जाति प्रमाण-पत्र भी नहीं बनाया गया। वहीं, पटवारी के सहयोगी रवि पर शिकायत नहीं करने के लिए दबाव बनाने और जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।


कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंची
अब युवती ने स्वयं कलेक्टर एवं पुलिस के समक्ष शिकायत देकर व्हाट्सऐप चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने तथा मामले में विभागीय कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।


वहीं, इस मामले में आरोपों में घिरे पटवारी आशीष सोनकर से संपर्क कर उनसे इस मामले में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्हें इस मामले में बाद में बात करने की बात कहकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। इस मामले में शहडोल एसपी अभिषेक दीवान ने कहा कि पटवारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर दोषी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
बांग्लादेश ने जिस तरह से मक्का पैक्ट में दिलचस्पी दिखाई है, वह भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। क्योंकि, तारिक रहमान की बीएनपी सरकार पहले ही चीन के…
 25 August 2026
देश में इस समय आरक्षण और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी नियमों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव…
 25 August 2026
भारत दुनिया भर में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है. भारत में चीनी की क़ीमतें पिछले दो महीनों में 40 फ़ीसदी से ज़्यादा बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं.चीनी…
 25 August 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए गए बयान को लेकर सियासत जारी है. इस बीच अब बीजेपी ने उनके हिजाब के समर्थन में दिए उनके पुराने बयान का…
 25 August 2026
राजस्व विभाग की साख को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सोहागपुर तहसील के हल्का नंबर 72 में पदस्थ पटवारी आशीष सोनकर पर एक बेसहारा अनाथ युवती…
 24 August 2026
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक बार फिर सड़कों पर उतरने की घोषणा की है.सीजेपी ने…
 24 August 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ जारी प्रदर्शन पर अब बयानबाजी बढ़ने लगी है. अब बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदर्शनकारियों…
 24 August 2026
भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जा रहे हैं। वे भारत और चीन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच सीमा विवाद पर बातचीत के 25वें दौर में…
 24 August 2026
सीतापुर के हरगांव की पूनम देवी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में गाय पालन के जरिए परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा लेकर पहुंचीं. पूनम के पास पहले से…
Advt.