Select Date:

मेरे पास 5 गाय हैं, और पालना चाहती हूं…' पूनम की बात सुन CM योगी ने तुरंत अफसरों को दिया ये आदेश

Updated on 24-08-2026 04:20 PM
सीतापुर के हरगांव की पूनम देवी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में गाय पालन के जरिए परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा लेकर पहुंचीं. पूनम के पास पहले से पांच गाय हैं और उन्होंने और गाय उपलब्ध कराने की मांग की. मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पशुधन को निराश्रित गाय उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में एक दिव्यांग ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत भी की. 

सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को सीतापुर की एक महिला अपनी अलग इच्छा लेकर पहुंचीं. हरगांव के गुरुदेव नगर की रहने वाली पूनम देवी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कहा कि वह गाय पालन के जरिए अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं. उनके पास पहले से पांच गाय हैं और रखने के लिए पर्याप्त जगह भी 
उपलब्ध है. पूनम की बात सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मदद का भरोसा दिया और अधिकारियों को आदेश दिया कि  उन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए.  

पूनम देवी ने मुख्यमंत्री को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गोपालन को अपने परिवार की आय का जरिया बनाना चाहती हैं. उनके पास अभी पांच गाय हैं. वह कुछ और गाय पालना चाहती हैं, ताकि दूध और उससे जुड़े उत्पादों की बिक्री के जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें. मुख्यमंत्री ने महिला की इच्छा को ध्यान से सुना और तत्काल अपर मुख्य सचिव, पशुधन को निर्देशित किया कि उन्हें नियमानुसार निराश्रित गोवंश उपलब्ध कराया जाए. साथ ही मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंश की देखभाल के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ भी दिलाने को कहा. पूनम देवी का कहना है कि वह किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं. उनके पास पहले से पांच गाय हैं और उन्हें पालने के लिए पर्याप्त जगह भी है. अब वह गोपालन का विस्तार करना चाहती हैं. उनका मानना है कि अगर उन्हें कुछ और गाय मिल जाएं तो दूध की बिक्री से नियमित आमदनी हो सकती है. इससे वह अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं के तहत उन्हें हरसंभव नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाए.

पूनम देवी की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने उन्हें गोसेवा के लिए भी प्रेरित किया. सीएम योगी ने कहा कि गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है. उन्होंने पूनम से कहा कि मन से गोसेवा करें मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रद्धा और मन से की गई गोसेवा से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं. पूनम देवी ने भी अपनी इच्छा पूरी करने की दिशा में मुख्यमंत्री की ओर से मिले भरोसे के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि श्रावण मास में मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने और मदद का आश्वासन मिलने से उन्हें खुशी हुई है.

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक लोगों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं. संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो. जनता दर्शन में एक दिव्यांग व्यक्ति भी अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा. उसने बताया कि उसकी जमीन पर किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है. शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कराने और नियमानुसार पीड़ित की यथासंभव मदद करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिकायत की जांच कराकर समस्या का जल्द समाधान कराया जाए. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक बार फिर सड़कों पर उतरने की घोषणा की है.सीजेपी ने…
 24 August 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ जारी प्रदर्शन पर अब बयानबाजी बढ़ने लगी है. अब बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदर्शनकारियों…
 24 August 2026
भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जा रहे हैं। वे भारत और चीन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच सीमा विवाद पर बातचीत के 25वें दौर में…
 24 August 2026
सीतापुर के हरगांव की पूनम देवी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में गाय पालन के जरिए परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा लेकर पहुंचीं. पूनम के पास पहले से…
 24 August 2026
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 6 साल के बच्चे की स्कूल में ही मौत का मामला सामने आया है. परिवार ने आरोप लगाया है…
 23 August 2026
पंजाब चुनाव की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह और भी बड़ी होती जा रही है. यहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने…
 23 August 2026
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मनुस्मृति का ज़िक्र किया. इसके बाद भारतीय…
 23 August 2026
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-कंवरपुरा गांव के जिस सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए थे और जिसके निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ…
 23 August 2026
महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को 'शानदार कॉमेडी शो' बताया.उन्होंने एक्स पर लिखा, "पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के नाम पर राहुल गांधी…
Advt.