Select Date:

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस! पेलेट गन केस में FIR दर्ज

Updated on 21-08-2026 07:32 PM
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर वह डीसीपी कार्यालय गए थे. वहां राहुल गांधी एफआईआर दर्ज होने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं होता, वह नहीं उठेंगे 

दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन मामले में FIR दर्ज की है. मामला BNS की धारा 118 और 125 के तहत दर्ज किया गया है. धारा 118 खतरनाक हथियार या साधन से जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़ी है, जबकि धारा 125 दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से संबंधित है. राहुल गांधी ने कहा कि ये न्याय का पहला कदम है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पेलेट गन मामले में FIR दर्ज होना न्याय की दिशा में पहला कदम है. उन्होंने कहा कि युवक को गोली लगे एक महीना हो चुका है और उसके शरीर में अब भी पेलेट फंसे हैं. राहुल के मुताबिक, युवक की आंख में तीन पेलेट हैं, जिससे वह देख नहीं पा रहा है, जबकि तीन-चार पेलेट उसके दिल के पास हैं. राहुल गांधी ने कहा कि युवक के साथ गंभीर अन्याय हुआ है और FIR दर्ज कराने के लिए उन्हें करीब 8 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 August 2026
यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ छापेमारी की. जांच के दौरान मां वैष्णो जय…
 21 August 2026
कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने फ़ैसला किया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो पद ही गाए जाएंगे.यह फ़ैसला स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम और बाद…
 21 August 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर वह…
 21 August 2026
जयपुर के गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम पर हुए हमले पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने पत्रकारों से बात करते…
 21 August 2026
राजस्थान के जयपुर ग्रामीण ज़िले के रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल की स्थिति दिखाने गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है.इस…
 21 August 2026
इन नोट्स को स्वतंत्रता सेनानी और गांधी के करीबी सहयोगी आनंद टी. हिंगोरानी के परिवार ने संभालकर रखा था. इस संग्रह में गांधी के हाथ से लिखे 688 संदेश शामिल…
 20 August 2026
विशाखापट्टनम के लिटिल गार्डन स्कूल में LKG के 6 वर्षीय छात्र प्रणय तेज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है. परिवार का आरोप है कि होमवर्क…
 20 August 2026
उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र…
 20 August 2026
भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) सितंबर-अक्टूबर 2026 में स्वदेशी PGB-500 प्रिसिजन गाइडेड बम का Su-30MKI लड़ाकू विमान पर उड़ान परीक्षण करने जा…
Advt.