मिलावट का ऐसा डर! अपनी ही बनाई मिठाई खाने से दुकानदार ने किया इनकार, SDM ने उठवाकर फिंकवाई
Updated on
21-08-2026 07:38 PM
यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ छापेमारी की. जांच के दौरान मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस के संचालक अन्नी बाबा को अधिकारियों ने उनकी ही दुकान की सिल्वर वर्क लगी मिठाई खाने को कहा, लेकिन उसने खाने से साफ इनकार कर दिया. दुकानदार के इनकार करने पर एसडीएम करनवीर सिंह ने मिठाइयों के सैंपल भरवाए और मिठाइयां फिकवा दीं. जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से मना
छापेमारी के दौरान जब टीम मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस पहुंची, तो वहां रखी मिठाइयों की जांच की गई. अधिकारियों ने सिल्वर वर्क लगी मिठाई का एक पीस दुकानदार अन्नी बाबा को खाने के लिए दिया. अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद उसने मिठाई खाने से मना कर दिया. इस घटना
के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
गंदगी और प्रतिबंधित वर्क मिलने पर कार्रवाई
खाद्य विभाग के सहायक कमिश्नर गोरी शंकर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों से सैंपल कलेक्ट कर लैब भेजे. निरीक्षण में दो दुकानों पर गंदगी पाई गई, जबकि मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का इस्तेमाल सामने आया. एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ छापेमारी की. जांच के दौरान मां वैष्णो जय…
कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने फ़ैसला किया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो पद ही गाए जाएंगे.यह फ़ैसला स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम और बाद…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर वह…
जयपुर के गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम पर हुए हमले पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने पत्रकारों से बात करते…
राजस्थान के जयपुर ग्रामीण ज़िले के रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल की स्थिति दिखाने गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है.इस…
इन नोट्स को स्वतंत्रता सेनानी और गांधी के करीबी सहयोगी आनंद टी. हिंगोरानी के परिवार ने संभालकर रखा था. इस संग्रह में गांधी के हाथ से लिखे 688 संदेश शामिल…
विशाखापट्टनम के लिटिल गार्डन स्कूल में LKG के 6 वर्षीय छात्र प्रणय तेज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है. परिवार का आरोप है कि होमवर्क…
उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र…
भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) सितंबर-अक्टूबर 2026 में स्वदेशी PGB-500 प्रिसिजन गाइडेड बम का Su-30MKI लड़ाकू विमान पर उड़ान परीक्षण करने जा…