Select Date:

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दी राहत, आसान हुए पासिंग के नियम

Updated on 03-10-2026 11:19 PM
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2025-2026 बैच के UG छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है. छात्रों को 28 क्रेडिट की अनिवार्य शर्तों से एक बार की छूट देने का ऐलान किया है. अब 44 में से 28 क्रेडिट पूरे न होने पर भी छात्रों को केवल इसी वजह से प्रमोशन से नहीं रोका जाएगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2025-26 में UG में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए प्रमोशन नियम में राहत दी है. अब पहले साल में 44 में से 28 क्रेडिट पूरे नहीं कर पाने वाले छात्रों को सिर्फ इसी आधार पर अगली कक्षा में जाने से नहीं रोका जाएगा. DU ने इस बैच के लिए 28 क्रेडिट की शर्त में एक बार की छूट देने का फैसला किया है

क्या मिलेगा छात्रों को फायदा? 

NEP के तहत लागू UGCF-2022 के क्रेडिट सिस्टम में एक साल के दौरान छात्रों के लिए कुल 44 क्रेडिट होते हैं. पहले नियमों के मुताबिक, अगले साल में प्रमोट होने वाले छात्रों को कम से कम 28 क्रेडिट लाना अनिवार्य होगा. हालांकि, अगर किसी छात्र का 28 क्रेडिट से कम होता है, तो उसे अगले साल प्रमोशन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

बाकी नियमों में नहीं हुआ बदलाव 

हालांकि, छात्रों को यह बात समझनी होगी कि डीयू ने सभी परीक्षा और प्रमोशन नियम खत्म नहीं किए हैं. नई सिस्टम के तहत केवल 44 में से कम से कम 28 क्रेडिट हासिल करने वाली शर्त से छूट दी गई है. हालांकि, जुलाई और सितंबर 2025 में जारी किए गए बाकी नियमों को पहले की तरह ही लागू किया जाएगा. ये छूट केवल 2025-2026 में दाखिल लेने वाले छात्रों के लिए है. 

पहले भी बदले थे नियम 

बता दें कि डीयू ने जुलाई 2025 में 28 क्रेडिट का नियम लागू करने की घोषणा की थी, बाद में इसे सितंबर 2025 में इसके लागू होने के बैच में बदलाव किया गया और इसे 2025-2026 में एडमिशन लेने वाले छात्रों पर लागू करने का फैसला हुआ. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
स्मित मच्छार ने दुबईफ्लाई प्लेन क्रैश को बचाकर पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है. आज ही दुबई के क्राउन प्रिंस ने उनसे मुलाकात की. इससे पहले पीएम मोदी ने…
 03 October 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2025-2026 बैच के UG छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है. छात्रों को 28 क्रेडिट की अनिवार्य शर्तों से एक बार की छूट देने का ऐलान किया…
 03 October 2026
कांग्रेस ने चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया। आराधना मिश्र 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह अजय राय की जगह लेंगी। मोना तीन बार रामपुर…
 03 October 2026
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि उसने भारतीय कार्यवाहक राजदूत को तलब किया है.इस पोस्ट में दावा किया गया है कि…
 03 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान को बंद करने की मांग को लेकर दिल्ली, मुंबई, पटना और अन्य शहरों…
 02 October 2026
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल…
 02 October 2026
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.इस प्रदर्शन का आयोजन…
 02 October 2026
दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट पर रोक लगा दी है.दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि नीचे दिए गए…
 02 October 2026
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर मदीना में एक बिजली वितरण स्टेशन पर ड्रोन हमला करने का आरोप…
Advt.