माँ श्रीमती उर्मिला चौकसे की स्मृति में ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ — सेवा, शिक्षा और संस्कार का संदेश
Updated on
02-10-2026 10:12 PM
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य उनकी स्मृति को सेवा, शिक्षा, संवेदनशीलता और समाज में खुशियाँ बाँटने के माध्यम से जीवंत रखना है।
इस अवसर पर Central Flower Valley , गुरुग्राम हरियाणा में हाउसकीपिंग महिला कर्मचारियों के साथ जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मिठाई के साथ पुस्तकों, कॉपियों और पेंसिलों का वितरण किया गया।
इसी क्रम में My Coaching Class के जूनियर स्टूडेंट्स बैच के साथ भी जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। बच्चों को दयालुता, सहयोग, सम्मान, साझा करने और जरूरतमंदों की सहायता करने जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।
श्रीमती रश्मि चौकसे राय, संस्थापक-निदेशक, My Coaching Class एवं श्री महाकाल सेवा समिति, ने कहा कि बच्चों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और सेवा की भावना देना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस अवसर पर श्री प्रबोध कुमार राय एवं सुश्री गौरी राय भी उपस्थित रहे और परिवार के साथ इस सेवा एवं स्मृति कार्यक्रम में सहभागी बने।
सेंट्रल पार्क के वरिष्ठ अधिकारी गोपाल जी तथा मनीष जी उपस्थित रहे । उन्होंने महिला कर्मचारियों से प्रोजेक्ट उर्मिला से जुड़ने के लिए प्रेरित किया ।
‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ के माध्यम से परिवार की ओर से यह संदेश दिया गया कि किसी प्रियजन की स्मृति को सबसे सुंदर तरीके से सेवा, शिक्षा और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है।
अंत मे सभी महिलाओं व श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल…
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.इस प्रदर्शन का आयोजन…
दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट पर रोक लगा दी है.दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि नीचे दिए गए…
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर मदीना में एक बिजली वितरण स्टेशन पर ड्रोन हमला करने का आरोप…
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दावा किया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए बढ़े रहे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
अमरोल वाले महावीर (बड़े हनुमान) जी की कृपा से 11 से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजनराष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना के साथ जुटेंगे संत समाज और…
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का शो यादें हास्य, भावनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का अनूठा मिश्रण पेश करते हुए, दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। डॉ. देव (इक़बाल खान)…