Select Date:

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग- मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन, दीपके ने क्या कहा?

Updated on 03-10-2026 05:04 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान को बंद करने की मांग को लेकर दिल्ली, मुंबई, पटना और अन्य शहरों में शुक्रवार को प्रदर्शन हुए.

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क के पास प्रदर्शन किया.

बीबीसी मराठी के अनुसार, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, "अगर गांधी इस देश की आत्मा हैं, तो आंबेडकर इस देश की रीढ़ हैं. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और नेहरू ने हमें वोट देने का अधिकार दिया."

इस प्रदर्शन के मंच पर अभिनेत्री शबाना आज़मी समेत मुंबई के कई कलाकार, अभिजीत दीपके, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे ने हिस्सा लिया.

सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर मुंबई में प्रदर्शन का आह्वान किया था.

दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा छात्र संगठनों, आम आदमी पार्टी, और सामाजिक संगठनों ने की थी, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुंबई के शिवाजी स्टेडियम में शुक्रवार शाम को लोगों से जुटने की अपील की है.

मुंबई में शिवाजी पार्क में फ़िल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी और संगीतकार विशाल ददलानी भी सीजेपी के प्रोटेस्ट में पहुंचे हैं. यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हैं और वहाँ नारेबाज़ी कर रहे हैं.

समाजार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, "सरकार इतनी नाकाबिल है कि हमें दो महीने में दूसरी बार प्रदर्शन करना पड़ा है."

शबाना आज़मी ने कहा, "वोट हमारा अधिकार है. ये हमारी आवाज़ है. लेकिन हमारा वोट हमसे छीन लिया जाए तो हम क्या करेंगे? हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. हम किसी भी ग़लत चीज को नहीं सहेंगे. यह हमारा मुल्क है. हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है."

वहीं फ़िल्म संगीतकार और निर्माता विशाल भारद्वाज ने शिवाजी पार्क पहुंच कर कहा, "मैं यहां समर्थन में आया हूं. यह निजी बात है. किसी को मन से लगता है कि जो हो रहा है वह ग़लत हो रहा है, तो समर्थन में आएं और किसी को नहीं लगता है तो न आएं."

इधर दिल्ली में पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और दिल्ली मेट्रो ने भी 10 से ज़्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया.

इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचने की कोशिश करते रहे और उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

हालाँकि शुक्रवार देर शाम को आप नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आख़िरकार सांसद संजय सिंह, जरनैल सिंह, संजीव झा और अन्य आप कार्यकर्ताओं के द्वारका पुलिस थाने से रिहा कर दिया गया."

आइसा की नेता नेहा बोरा ने कहा, "जंतर-मंतर-2 पूरा नहीं हुआ है, यह तो बस शुरुआत है. हम कल वापस आ रहे हैं. दोपहर 1 बजे."

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी एक्स पर एक पोस्ट में बताया, "लगभग शाम 7 बजे मुझे और मेरे साथ के सभी साथियों को हिरासत से रिहा कर दिया गया. लेकिन हिरासत में लेने से आवाज़ को क़ैद नहीं कर सकते. आंदोलन जारी है.

सैकड़ों लोग हिरासत में

नेताओं को हिरासत में लिया.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली महिला पुलिस ने हिरासत में लिया. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और सांसद संजय सिंह को भी हिरासत में ले लिया.

आइसा की नेता नेहा बोरा को पुलिस ने डिटेन किया. हिरासत में लिए गए लोगों में सीपीएम जनरल सेक्रेटरी एमए बेबी भी शामिल थे.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
कांग्रेस ने चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया। आराधना मिश्र 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह अजय राय की जगह लेंगी। मोना तीन बार रामपुर…
 03 October 2026
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि उसने भारतीय कार्यवाहक राजदूत को तलब किया है.इस पोस्ट में दावा किया गया है कि…
 03 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान को बंद करने की मांग को लेकर दिल्ली, मुंबई, पटना और अन्य शहरों…
 02 October 2026
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल…
 02 October 2026
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.इस प्रदर्शन का आयोजन…
 02 October 2026
दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट पर रोक लगा दी है.दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि नीचे दिए गए…
 02 October 2026
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर मदीना में एक बिजली वितरण स्टेशन पर ड्रोन हमला करने का आरोप…
 02 October 2026
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दावा किया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
 02 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए बढ़े रहे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
Advt.