कौन हैं आराधना मिश्रा मोना: बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी
Updated on
03-10-2026 05:17 PM
कांग्रेस ने चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया। आराधना मिश्र 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह अजय राय की जगह लेंगी। मोना तीन बार रामपुर खास से विधायक रह चुकी हैं। उनके पिता प्रमोद तिवारी भी कांग्रेस के बड़े नेता हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने यह बदलाव क्यों किया? मोना के सामने यूपी में कौन-सी बड़ी चुनौतियां होंगी? क्या उनकी नई जिम्मेदारी कांग्रेस की रणनीति बदलेगी? उनका सियासी सफर कैसा रहा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं
अगले साल की शुरुआत में अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल अभी से गर्म है। इस बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अजय राय को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर अब आराधना मिश्रा उर्फ मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा है। इस बड़े बदलाव को कांग्रेस की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है।
राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हैं। वे उत्तर प्रदेश की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार 9 बार विधायक रहे हैं और एक ही पार्टी व निशान से लगातार जीतने का उनका रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। खुद आराधना भी शुरुआती समय से ही सामाजिक कार्यों और इसके बाद राजनीति में सक्रिय रहीं। वे इलाहबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई कर चुकी हैं और इसके साथ ही लंबे समय तक एनजीओ से जुड़े कार्य भी संभाल चुकी हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं आराधना मिश्रा?
साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (रामपुर खास, प्रतापगढ़) के लिए दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आराधना मिश्रा 'मोना' की संपत्ति उनके पहले चुनाव (2014) से लेकर उनके हालिया चुनाव (2022) तक लगातार बढ़ी है।
क्या है आराधना मिश्रा की राजनीतिक विरासत और खुद का सियासी सफर
आराधना की राजनीति और उनका राजनीतिक इतिहास मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा सीट और कांग्रेस के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।
राजनीतिक विरासत और शुरुआती सफर
आराधना मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। रामपुर खास सीट उनके परिवार का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है, जहां से उनके पिता 1980 से लगातार नौ बार विधायक रहे। एक ही पार्टी और चुनाव चिह्न से लगातार जीतने के कारण उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज है। प्रमोद तिवारी 1984 से 1989 के बीच दो बार राज्य मंत्री बने ।
आराधना मिश्रा ने अपने पिता की इस विरासत क इस्तेमाल सीधे राज्य की मुख्यधारा की राजनीति में आने के लिए नहीं किया। उनकी आर्काइव हो चुकी विधानसभा में आने से पहले उन्होंने स्थानीय शासन से सियासत की शुरुआत की। वे साल 2000 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं। 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी की मीडिया अभियान समिति में रहकर रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
कांग्रेस ने चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया। आराधना मिश्र 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह अजय राय की जगह लेंगी। मोना तीन बार रामपुर…
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि उसने भारतीय कार्यवाहक राजदूत को तलब किया है.इस पोस्ट में दावा किया गया है कि…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान को बंद करने की मांग को लेकर दिल्ली, मुंबई, पटना और अन्य शहरों…
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल…
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.इस प्रदर्शन का आयोजन…
दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट पर रोक लगा दी है.दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि नीचे दिए गए…
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर मदीना में एक बिजली वितरण स्टेशन पर ड्रोन हमला करने का आरोप…
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दावा किया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए बढ़े रहे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…