Select Date:

पुरी रेलखंड पर मेगा ब्लाक के चलते 12 एक्सप्रेस ट्रेनें तीन महीने तक रहेंगी प्रभावित

Updated on 05-03-2026 12:25 PM
पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ये ट्रेनें पुरी के बजाय साक्षी गोपाल और बीरपुरुषोत्तमपुर स्टेशनों पर समाप्त होंगी और वहीं से वापस प्रारंभ की जाएंगी।
यार्ड पुनर्निर्माण के कारण स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन
दक्षिण मध्य रेलवे के रायनापाडु स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण और नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते चार मई को विशाखापत्तनम से छूटने वाली विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग विजयवाड़ा के बजाय परिवर्तित मार्ग सिंगापुरम रोड-लखोली-दुर्ग-नागपुर होकर चलेगी।
यह गाड़ी दुव्वाडा, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लीगुडेम और एलुरु स्टेशनों पर नहीं रुकेगी, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।
प्रभावित ट्रेनों के नाम
बीरपुरुषोत्तमपुर
इंदौर-पुरी एक्सप्रेस
पुरी-इंदौर एक्सप्रेस
पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस
श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस
साक्षी गोपाल
पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस
एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस
गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस
पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस
गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस
पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस
वलसाड-पुरी एक्सप्रेस
पुरी-वलसाड एक्सप्रेस

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक के साथ पाई गई। वह युवक से विवाह करने पहुंची थी। जैसे ही…
 05 March 2026
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब…
 05 March 2026
पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें…
 04 March 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग…
 04 March 2026
ईरान से जुड़े युद्ध हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े असर ने कोटा के तीन युवकों की वापसी यात्रा को अनिश्चितता में डाल दिया है। दुबई घूमने के लिए…
 04 March 2026
मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ाई कर रहे बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया था। इस घटना को 28 फरवरी के अंक में नईदुनिया ने प्रमुखता…
 03 March 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन सरकार ने प्रदेश में 5000…
 03 March 2026
छत्तीसगढ़ की राजनीति में सादगी के प्रतीक माने जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय इन दिनों एक अलग ही रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. मौका था रायपुर प्रेस क्लब…
 03 March 2026
हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) का ग्राम झाबू स्थित राखड़ बांध टूट गया। इससे काफी मात्रा में बाहर निकल कर गांव एवं आसपास क्षेत्र में फैल गई। बहाव…
Advt.