छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बीच छात्र हेल्पलाइन पर सवाल पूछ रहे हैं, 'परिणाम कब आएंगे?'
Updated on
05-03-2026 12:32 PM
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा? विषय विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया है, चाहे वह गणित के नए ब्लूप्रिंट के बारे में हो, परीक्षा के दौरान वीक्षक से प्रश्न पूछने का संदेह हो, या आहार एवं पोषण से संबंधित प्रश्न।
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के एक दिन पूर्व शुरू की गई इस हेल्पलाइन पर अब तक टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कुल 805 कॉल्स का समाधान किया जा चुका है। इस हेल्पलाइन का संचालन मंडल कार्यालय के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू, सिरिज पाल और अंशुमन कसेर द्वारा किया जा रहा है।
आगामी परीक्षा 6 मार्च को है, इसलिए आज विशेष रूप से गणित विषय विशेषज्ञ हेल्पलाइन पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि छात्र अंतिम समय की तैयारी में कोई भ्रम न रखें।
विद्यार्थियों के मन में उठ रहे कुछ प्रमुख सवाल हैं
9वीं से ही अच्छे अंक का लक्ष्य कैसे बनाएं? क्या गणित में नए ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न आएंगे? परीक्षा में कोई प्रश्न न समझ आने पर वीक्षक से पूछना नकल माना जाएगा? लाउडस्पीकर की आवाज से ध्यान भटकने पर क्या करें? रिजल्ट कब घोषित होगा?
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब…
पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग…
ईरान से जुड़े युद्ध हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े असर ने कोटा के तीन युवकों की वापसी यात्रा को अनिश्चितता में डाल दिया है। दुबई घूमने के लिए…
मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ाई कर रहे बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया था। इस घटना को 28 फरवरी के अंक में नईदुनिया ने प्रमुखता…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन सरकार ने प्रदेश में 5000…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में सादगी के प्रतीक माने जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय इन दिनों एक अलग ही रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. मौका था रायपुर प्रेस क्लब…
हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) का ग्राम झाबू स्थित राखड़ बांध टूट गया। इससे काफी मात्रा में बाहर निकल कर गांव एवं आसपास क्षेत्र में फैल गई। बहाव…