Select Date:

कारगिल विजय दिवस पर अग्रणी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने उकेरी सैनिकों के शौर्य और बलिदान की गाथा

Updated on 24-07-2026 07:21 PM
सैनिकों का बलिदान राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: डॉ. सरोज गुप्ता

सागर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर में 'कारगिल विजय दिवस' के उपलक्ष्य में प्रासंगिकता और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'कारगिल विजय दिवस 1999' रखा गया था।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, देश की सीमा सुरक्षा के प्रति सजगता तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कारगिल युद्ध में भारतीय वीर जवानों के पराक्रम और बलिदान पर विचार व्यक्त किए।
सैनिकों का बलिदान राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: डॉ. सरोज गुप्ता
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय समर्पण का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों का बलिदान हमें यह सीख देता है कि हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।"
     प्रतियोगिता में निर्णायकों के उत्कृष्ट मूल्यांकन के आधार पर परिमाण घोषित किए गए जिसमें प्रथम स्थान भूपेंद्र प्रजापति (उत्कृष्ट लेखन) द्वितीय स्थान गुलाब बाई अहिरवार तथा तृतीय स्थान देवेश पटेल को प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर आयोजित महाविद्यालयीन मुख्य समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अभिलाषा जैन एवं डॉ. राखी गौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकवृंद, विद्वतजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
        

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
 31 July 2026
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
 31 July 2026
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
 31 July 2026
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
 30 July 2026
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
 30 July 2026
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
 30 July 2026
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
 29 July 2026
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
 29 July 2026
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…
Advt.