'सब बर्बाद हो गया...', अबान अहमद की मौत की खबर सुन झांसी जेल में रो पड़ा भाई अली
Updated on
07-08-2026 02:09 PM
झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य साथी घायल हो गए. यह दुर्घटना तब हुई जब कार उरई से झांसी की ओर जा रही थी. हादसे के बाद जेल में बंद भाई अली खबर सुनकर बेहद दुखी हुआ और रो पड़ा.
जेल में खबर सुनते ही बिलख पड़ा भाई अली
माफिया अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत की खबर से जेल में बंद उसका भाई अली पूरी तरह टूट गया. जेल अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, जब अली को भाई के एक्सीडेंट की जानकारी हुई तो वह बहुत परेशान हो गया. अपने भाई की एक झलक देखने को बेताब अली भावुक हो गया और रोते हुए कहने लगा कि "सब बर्बाद हो गया". उधर, दूसरा भाई अहजम अहमद भी घटना स्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा.
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, कार से मिलीं ये चीजें
हादसे की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेटा कार का गहन निरीक्षण किया और सबूत जुटाए. तलाशी के दौरान कार से 'स्टेशनरी ऑफ तेहरान' और 'इडियट' नाम के दो उपन्यास मिले. इसके अलावा कार में सवार युवकों का सामान, गुटखा और इत्र की शीशी बरामद हुई, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया.
चश्मदीदों ने बताया हादसे का भयानक मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में गाड़ी की रफ्तार तेज होने से वह उछलकर रॉन्ग साइड में मुड़ गई. कार के एयरबैग खुल गए थे और अगली सीट बुरी तरह चिपक गई थी. स्थानीय लोगों ने रोड की मदद से दरवाजा खोलकर घायलों को निकाला, हालांकि शुरुआत में किसी को नहीं पता था कि गाड़ी में अतीक का बेटा सवार है.
यहां सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी
फ़िलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार की नमाज के बाद अबान को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. इसी स्थान पर उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद को भी दफनाया गया था. अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में तैयार की गई है.
रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन को AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का समर्थन मिला, लेकिन विधानसभा घेराव के दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। स्याही…
कोयला उद्योग में प्रस्तावित 12 वें वेतन समझौते की प्रक्रिया इस बार पूरी तरह बदले हुए स्वरूप में होगी। नए श्रम कानून लागू होने के बाद अब वेतन निर्धारण के…
झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है.उन्होंने इस मामले को लेकर…
मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने के लिए माफ़ी मांगी है, जिसके बाद इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया सामने आई है.बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे…
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जारी है.देवेंद्र नाथ महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई से गुरुवार को कहा कि…