Select Date:

झारखंड छात्र आंदोलन: देवेंद्र नाथ महतो के अनशन का पांचवां दिन, कैसी है तबीयत

Updated on 06-08-2026 01:06 PM
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जारी है.

देवेंद्र नाथ महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई से गुरुवार को कहा कि आज उनके अनशन का पांचवां दिन है. उन्होंने बताया कि उनका दिमाग अभी भी सही से काम कर रहा है.

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "आज मेरे अनशन का पांचवां दिन है. मेरी थकान काफ़ी बढ़ गई है और मेरे शरीर के अंगों को अब पहले जैसा सहारा नहीं मिल रहा है. बोलते समय मुझे सीने में कुछ दिक्कत हो रही है और अब बैठने और खड़े होने के लिए मुझे सहारे की ज़रूरत पड़ रही है. हालांकि, मेरा दिमाग अभी भी ठीक से काम कर रहा है और मैं बोल पा रहा हूं, लेकिन मेरी आवाज़ कमज़ोर हो गई है."

उन्होंने कहा, "मैं पानी पीते हुए अनशन कर रहा हूं. सोनम वांगचुक से बात करने के बाद मैंने अनशन जारी रखने का फ़ैसला किया. महात्मा गांधी भी पानी पीते हुए अनशन करते थे और सोनम वांगचुक ने मुझे बताया कि उन्होंने भी ऐसा ही किया था. उन्होंने कहा कि पानी छोड़ देना आत्महत्या के बराबर है. मैं आत्महत्या नहीं करना चाहता. मैं सरकार की अंतरात्मा को जगाना चाहता हूं."

महतो ने कहा, "हमारी मांग सही है, हम सच के लिए लड़ रहे हैं. देशभर के कई लोगों ने भी मुझसे इसी तरह अनशन जारी रखने की अपील की. इसलिए मैंने पानी पीते हुए अपना अनशन जारी रखने का फ़ैसला किया है, क्योंकि मेरा मक़सद अपनी जान देना नहीं, बल्कि सरकार की अंतरात्मा को जगाना है."


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
कहते हैं कि सफलता सिर्फ यह नहीं बताती कि मंजिल तक कितनी जल्दी पहुंचते हैं बल्कि इस बात का प्रमाण होती है कि आप रास्ते में आने वाली मुश्किल का…
 06 August 2026
स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचतरिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स पर 16 अगस्त तक गेमिंग…
 06 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है.उन्होंने इस मामले को लेकर…
 06 August 2026
मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने के लिए माफ़ी मांगी है, जिसके बाद इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया सामने आई है.बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे…
 06 August 2026
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जारी है.देवेंद्र नाथ महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई से गुरुवार को कहा कि…
 06 August 2026
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. उनके साथ दो अन्य लोगों की…
 05 August 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शिकायत वापस लेने…
 05 August 2026
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. छात्रों की मांग…
 05 August 2026
बीती दो जुलाई को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आए.कुल 2,204 अभ्यर्थियों ने मेंस यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया. मुख्य परीक्षा की…
Advt.