मेटा ने पीएम मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने पर माफ़ी मांगी तो बीजेपी ने क्या कहा?
Updated on
06-08-2026 01:07 PM
मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने के लिए माफ़ी मांगी है, जिसके बाद इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया सामने आई है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को इसे भारत के क़ानून और संविधान की जीत बताया है.
निशिकांत दुबे ने कहा, "यह भारत के क़ानून, संविधान और संसद की जीत है. यह 140 करोड़ लोगों के नेता प्रधानमंत्री की ताक़त है. इससे साफ़ है कि जिसे भी भारत में कारोबार करना है, उसे देश के क़ानून का पालन करना होगा."
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक से पीएम मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने के लिए माफ़ी की मांग की थी.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है.उन्होंने इस मामले को लेकर…
मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ़ेसबुक पोस्ट हटाने के लिए माफ़ी मांगी है, जिसके बाद इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया सामने आई है.बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे…
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जारी है.देवेंद्र नाथ महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई से गुरुवार को कहा कि…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शिकायत वापस लेने…
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. छात्रों की मांग…
बीती दो जुलाई को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आए.कुल 2,204 अभ्यर्थियों ने मेंस यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया. मुख्य परीक्षा की…