Select Date:

धुरंधर 2 नहीं देख पाएंगे 18 से कम उम्र के दर्शक, 21 कट लगने के बाद भी बच्चों के लायक नहीं रही ये फिल्म- मिला A सर्टिफिकेट

Updated on 18-03-2026 12:46 PM
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट दिया जा चुका है. ज्यादा हिंसक सीन और थोड़ी गाली गलौज से भरे डायलॉग्स के चलते इस फिल्म को ‘A' सर्टिफिकेट दिया गया है. इसका मतलब है कि यह केवल 18 साल से ज्यादा उम्र के दर्शकों ही धुरंधर 2 को देख सकेंगे. फिल्म को थिएटर में दिखाए जाने के लिए मेकर्स को कुल 21 कट्स और कई अहम बदलाव करने पड़े हैं. बोर्ड ने कुल 94 सेकंड (यानी 1 मिनट 34 सेकंड) की फुटेज हटाई या बदलवाई की है.
हिंसा से जुड़े मेन कट
धुरंधर 2 में हिंसा के कई सीन को कम करने के लिए चार मुख्य सीन में कुल 34 सेकंड की कटौती की गई.
• सिर पर हथौड़े से हमले वाला सीन: 2 सेकंड छोटा किया गया.
• सीमेंट ब्लॉक से हमले वाला हिंसक सीन: 4 सेकंड छोटा किया.
• आंख कुचलने वाला हैरान कर देने वाला सीन: 4 सेकंड छोटा किया.
• सबसे ज्यादा कट सिर काटने और लात मारने वाले सीन में: 24 सेकंड की फुटेज पूरी तरह हटा दी गई.

दूसरे अहम बदलाव
• फिल्म की शुरुआत में ‘परेशान करने वाला कंटेंट' और ‘नशीले पदार्थों' से जुड़ा एक डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश दिया गया है.
• कई बुरे शब्द और गालियों को म्यूट किया गया या उनकी जगह पर दूसरे शब्द रखे गए.
• दो जगहों पर कैरेक्टर के नाम बदल दिए गए.
• सबटाइटल्स में एक ऐतिहासिक घटना और एक शहर के नाम को सही करने के निर्देश दिए गए.
• प्रधानमंत्री से जुड़े रेफरेंस और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए सरकारी एनओसी जमा किया गया.
• जानवरों से जुड़े कुछ सीन के लिए AWBI सर्टिफिकेट भी जमा किया गया.
इन सारे बदलावों के बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिला. हैरानी की बात ये है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म की लंबाई पहले पार्ट से ज्यादा है. फिल्म का रनटाइम 229.06 मिनट (3 घंटे 49 मिनट और 6 सेकंड) है, जबकि पहला भाग 214 मिनट का था यानी सीक्वल करीब 15 मिनट लंबा है. ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है, अब इसकी परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर कैसी होगी ये देखना बाकी है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की जान रहीं दिशा वकानी ने शो में दयाबेन का रोल कर सबका दिल जीता. लेकिन सितंबर 2017 से वो शो में नहीं दिखी हैं. दिशा…
 18 March 2026
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट दिया जा चुका है. ज्यादा हिंसक सीन और थोड़ी गाली गलौज से भरे…
 17 March 2026
अहमदाबाद, 16 मार्च, 2026: भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो और देश की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की…
 17 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का पावन पर्व, भक्ति, आत्मचिंतन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते…
 17 March 2026
टेलीविजन-फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है. वो 76 साल की थीं और टीवी शोज-फिल्मों में एक्टिव थीं. नवनिंद्र बहल के बेटे कनु बहल ने इंस्टाग्राम…
 16 March 2026
Oscar 2026: एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा…
 14 March 2026
राम गोपाल वर्मा जो 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, उन्होंने एक और बड़ा दावा कर दिया है. फिल्ममेकर का कहना…
 13 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाता है। अन्विता एक ऐसी युवती है जिसने अपने भाई-बहनों…
 13 March 2026
मुंबई, मार्च, 2026: जैसे-जैसे दर्शक ऐसी कहानियों की तलाश कर रहे हैं, जो महिलाओं के वास्तविक अनुभवों को दर्शाती हों, वैसे-वैसे तीन सशक्त रचनात्मक आवाज़ें एक साथ आकर एक ऐसी…
Advt.