भोपाल में किसानों का उग्र प्रदर्शन, नर्मदापुरम में पुलिस से हुई झड़प, बैरिकेड्स तोड़े; मंत्रालय में बुलाई गई बैठक
Updated on
29-07-2026 06:33 PM
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों की मांग है कि मूंग दाल की पूरी फसल सरकार MSP पर खरीदे। इसके अलावा किसान ये भी मांग कर रहे हैं कि खाद के वितरण के लिए टोकन सिस्टम खत्म किया जाए। अपनी मांगों को लेकर किसानों की सीएम आवास घेरने की तैयारी है। पुलिस और प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। भोपाल में किसान आंदोलन के चलते कल होशंगाबाद रोड स्थित इलाकों में जाम की स्थिति बनी थी इसलिए आज इस इलाके के तमाम स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।
भोपाल मंत्रालय में बुलाई गई बैठक, कृषि मंत्री मौजूद
किसान आंदोलन को लेकर भोपाल मंत्रालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक में कृषि मंत्री और सहकारिता मंत्री मौजूद हैं। उधर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग लेकर किसानों का प्रदर्शन तेज हो गया है
किसानों का प्रदर्शन हुआ तेज, बस पर चढ़कर कर रहे हंगामा
भोपाल में किसान जमकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बसें खड़ी कीं, लेकिन उन पर भी किसान चढ़ गए हैं और पुलिस के पीने की बोतलों के क्रेट को फेंक रहे हैं। कई किसान अर्द्धनग्न होकर नारेबाजी कर रहे हैं।
'मांगें नहीं मानी तो फिर करेंगे हंगामा'
आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो फिर हंगामा करेंगे। वीर सावरकर सेतु पर किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अपना घर बना लिया है और आराम करने के बाद बारी-बारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
नर्मदापुरम में पुलिस से हुई झड़प
भोपाल में किसानों का उग्र प्रदर्शन जारी है। नर्मदापुरम में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई है। नाराज किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं और बसों पर चढ़ गए हैं। किसानों के बीच सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखाई दे रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं।
किसान हुए उग्र, तोड़ी बेरिकेडिंग ,बस पर चढ़े, सीएम हाउस जाने की कर रहे कोशिश
आंदोलन के दौरान किसान उग्र हो गए हैं और उन्होंने बेरिकेडिंग तोड़ दी है। कुछ किसान बसों पर चढ़ गए हैं और वह सीएम हाउस जाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों ने बेरिकेडिंग उठा-उठाकर फेंकी है और जमकर हंगामा किया है। किसानों ने भारी संख्या में पहुंचकर कहा है कि अभी तो यह ट्रेलर है।
सीएम मोहन यादव का किसानों को लेकर सामने आया बयान
भोपाल: भोपाल में किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हम किसानों के लिए पूरे राज्य में 'कृषि कल्याण वर्ष' मना रहे हैं। हम कई कदम उठा रहे हैं। मैंने किसानों से जुड़े एक मामले पर एक समिति बनाई है। यह समिति किसानों से बात करेगी। कल हमने राज्य के कृषि मंत्री को भेजा था। आज भी मंत्री और अधिकारी बातचीत करेंगे। सरकार किसानों के लिए सकारात्मक सुझावों का समर्थन करती है। लेकिन दोनों पक्षों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इससे आम जनता को परेशानी न हो। हम बातचीत के ज़रिए इस समस्या का समाधान निकालेंगे।"
किसान संगठन के नेताओं ने सरकार से बातचीत के लिए 2 बजे तक का टाइम दिया
किसान संगठन के नेताओं ने सरकार से बातचीत के लिए 2 बजे तक का टाइम दिया है। सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 2 बजे के बाद सीएम हाउस का घेराव होगा। वहीं किसानों केंद्रीय कृषि मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना की सद्बुद्धि के लिए लगातार यज्ञ कर रहे हैं। किसान बाकायदा सरकार के खिलाफ आहुति दे रहे हैं, जिससे उन्हें सद्बुद्धि मिले, जिससे 100 फीसदी मूंग पर एमएसपी दी जाए। किसान स्वराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने इंडिया टीवी से कहा है कि 2 बजे के बाद वह सीएम हाउस की तरफ कूच करेंगे
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…