फैशन शॉपिंग की तलाश पूरी; शहर में खुला कॉयू का फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन
Updated on
12-08-2026 04:56 PM
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
अहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ऐसी ड्रेस और स्टाइल चुनने का जरिया बन गया है, जो आपकी अपनी पसंद, जरूरत और व्यक्तित्व को दिखाए। इसी सोच के साथ महिलाओं के लिए प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन कॉयू ने अहमदाबाद के सिंधु भवन हॉल के पास अपने फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है।
करीब 4,000 वर्गफुट में फैला यह नया फ्लैगशिप स्टोर ग्राहकों को एक अलग शॉपिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जहाँ फैशन को नए अंदाज में खोजने का मौका मिलेगा। ब्रांड की 'जॉय ऑफ द फाइंड' सोच पर आधारित इस स्टोर में चुनिंदा फैशन कलेक्शन, पर्सनल स्टाइलिंग और बेहतर सर्विस के जरिए महिलाओं को अपनी पसंद के मुताबिक वार्डरोब तैयार करने में मदद मिलेगी।
अक्टूबर 2024 में जोमैटो के सह-संस्थापक और मेकमाईट्रिप के पूर्व सीओओ मोहित गुप्ता ने, मिंत्रा और कल्ट डॉट फिट के संस्थापक मुकेश बंसल के मार्गदर्शन में कॉयू की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए प्रीमियम फैशन रिटेल को नया रूप देना है। 'कलेक्टेड फॉर यू, क्यूरेटेड फॉर यू' नाम के पीछे ब्रांड की यही सोच है कि हर महिला अपनी पसंद और व्यक्तित्व के मुताबिक अपना अलग स्टाइल खुद चुनती है।
अहमदाबाद जैसे शहर में, जहाँ कारीगरी, डिजाइन और बेहतरीन फैशन पसंद की अपनी अलग पहचान है, कॉयू महिलाओं के लिए फैशन का एक नया अनुभव लेकर आया है। बेहतरीन गुणवत्ता और आधुनिक फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए कॉयू वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न और खास मौकों के लिए पहनने वाली ड्रेस का चुनिंदा कलेक्शन लेकर आया है। इस कलेक्शन की पहचान खूबसूरत फैब्रिक, बारीक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन हैं।
स्टोर में 50 से ज्यादा प्रीमियम भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स का कलेक्शन उपलब्ध है, जिससे यह हर मौके की शॉपिंग के लिए एक ही जगह पर सभी विकल्प देने वाला फैशन डेस्टिनेशन बन जाता है। यहाँ ग्राहकों को साक्षा एंड किन्नी, जो अपने बोल्ड रिजॉर्ट प्रिंट्स और खास डिजाइन के लिए जाना जाता है, मैडर मच, जो अपनी बारीक कारीगरी के लिए मशहूर है, लिनेन ब्लूम, जो रोज पहनने के लिए प्रीमियम लिनेन आउटफिट्स पेश करता है और शीतल बत्रा, जिनके फेस्टिव कलेक्शन में उत्तर भारत की कारीगरी की झलक देखने को मिलती है, जैसे भारतीय डिजाइनर्स के कलेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा, बसंती कपड़े एंड कॉफी, डैश एंड डॉट, गंगा फैशन्स, आवर लव, सूप बाय सौगत पॉल और कई दूसरे ब्रांड्स भी यहाँ उपलब्ध हैं।
इनके साथ करेन मिलेन, डीकेएनवाई, साल्सा जीन्स, पिंको, सिस्टर जेन और नोबडीज़ चाइल्ड जैसे मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड्स भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। ऑफिस, पार्टी, ट्रैवल या रोजमर्रा के स्टाइलिश लुक, हर मौके के लिए यहाँ फैशन के कई विकल्प मिलते हैं। 3,000 रुपए से 30,000 रुपए तक की कीमत वाले कलेक्शन के साथ कॉयू ऐसा प्रीमियम फैशन पेश करता है, जिसे हर मौके और हर जरूरत के मुताबिक आसानी से चुना जा सकता है।
फैशन के साथ-साथ इस फ्लैगशिप स्टोर को ग्राहकों को बेहतर और पर्सनल शॉपिंग अनुभव देने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। यहाँ बड़े स्टाइलिंग सूट्स, तीन ट्रायल रूम, आरामदायक लाउंज, स्टोर के अंदर कॉफी स्टेशन, एक्सपर्ट पर्सनल स्टाइलिस्ट और इन-हाउस अल्टरेशन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इन सभी का उद्देश्य शॉपिंग को आसान, यादगार और पूरी तरह ग्राहकों की पसंद के मुताबिक बनाना है।
स्टोर के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कॉयू ने कॉयू डैश की भी शुरुआत की है। इसके तहत ग्राहक सिर्फ 60 मिनट में डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे ब्रांड अपने ऑफलाइन स्टोर और डिजिटल प्लेटफॉर्म, दोनों के जरिए प्रीमियम फैशन को ग्राहकों तक आसानी से पहुंचाने की अपनी सोच को और मजबूत बना रहा है।
अहमदाबाद में इस फ्लैगशिप स्टोर की शुरुआत कॉयू की विकास यात्रा का एक अहम् पड़ाव है। इसके साथ ही ब्रांड भारत में महिलाओं के लिए चुनिंदा प्रीमियम फैशन का सबसे भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनने की अपनी सोच को और आगे बढ़ा रहा है। यह सिर्फ एक रिटेल स्टोर नहीं, बल्कि ऐसा फैशन डेस्टिनेशन है, जहाँ महिलाएँ बेहतरीन कारीगरी, आधुनिक डिजाइन और अपनी अलग पसंद के मुताबिक फैशन चुनने का नया अनुभव पा सकती हैं।
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
भोपाल।* बीएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, भोपाल में एमबीए विद्यार्थियों के लिए "सायोनारा 2026" विदाई एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के…
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
मुंबई, 10 अगस्त, 2026: मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश…
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…