Select Date:

बीएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में सायोनारा 2026" का हुआ आयोजन,साक्षी और आकाश को मिला खिताब

Updated on 10-08-2026 11:06 PM
भोपाल।* बीएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, भोपाल में एमबीए विद्यार्थियों के लिए "सायोनारा 2026" विदाई एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। संस्थान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेव. डॉ. फादर जॉन पी.जे. ने विद्यार्थियों को ईमानदारी और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि समीर सागर, डायरेक्टर एवं चेयरमैन मशरूम ने बदलते समय में निरंतर सीखने और अनुकूलन पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हिमानी सिंह, विजेता मिसेज इंडिया 2025 ने आत्मविश्वास से लक्ष्य पाने का संदेश दिया। उन्होंने रैंप वॉक प्रतियोगिता में जज की भूमिका भी निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रैंप वॉक, ग्रुप डांस, संगीत, आदिवासी नृत्य और हास्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अनुष्का शर्मा को शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार और प्रिंस राजपूत को नेतृत्व पुरस्कार मिला। साक्षी भसीन को मिस सायोनारा 2026' और आकाश चौहान को मिस्टर सायोनारा 2026' का खिताब मिला। रक्षा कुशवाहा और आनंद राजपूत रनर-अप रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के धन्यवाद भाषण और वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल।* बीएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, भोपाल में एमबीए विद्यार्थियों के लिए "सायोनारा 2026" विदाई एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के…
 10 August 2026
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
 10 August 2026
मुंबई, 10 अगस्त, 2026: मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश…
 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
Advt.