10 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर, रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी?
Updated on
08-08-2026 10:23 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर रिएक्ट किया है. मृणाल के वायरल कमेंट का आखिर सच क्या है?
शोबिज और क्रिकेट की दुनिया का हमेशा से काफी गहरा कनेक्शन रहा है. कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स संग शादी करके घर बसाया, तो कई एक्ट्रेसेस क्रिकेटर्स संग अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम भी भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग जोड़ा जा रहा है.
यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग पर मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट?
दरअसल, कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को मुंबई के एक कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था. हालांकि, दोनों अलग-अलग ही बाहर निकले थे, लेकिन सेम कैफे से बाहर आते हुए दोनों के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों डेट कर रहे हैं.
वायरल कमेंट में कितनी सच्चाई?
अब सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर की प्रोफाइल से एक कमेंट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने क्रिकेटर यशसवी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर रिएक्ट किया है.
कमेंट में लिखा है- ब्रो रिलैक्स...शो में एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर भी ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं? देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है. जेन-जी (Gen Z) से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए, ज्यादा व्यूज मिलेंगे.
मगर वायरल वीडियो पर अब मृणाल का ये वायरल कमेंट दिखाई नहीं दे रहा है. लेकिन ये सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है, इसलिए हम इस कमेंट की पुष्टि नहीं करते
बता दें कि मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशसवी जायसवाल की उम्र में करीब 9-10 साल का अंतर है. मृणाल 34 साल की हैं, जबकि यशसवी जायसवाल 24 साल के हैं.
मृणाल ठाकुर की बात करें तो इससे पहले भी उनका नाम पॉपुलर एक्टर धनुष संग जुड़ा था. दोनों की शादी को लेकर भी काफी बज बना था. हालांकि, उनके करीबियों ने इन खबरों को गलत बताया है
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…