आलिया से लेकर दिशा तक, अपनी बिल्लियों पर जान छिड़कती हैं बॉलीवुड की ये 5 कैट मॉम्स
Updated on
08-08-2026 01:14 PM
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बिल्लियों के साथ क्यूट मोमेंट्स और फोटोज शेयर करती रहती हैं. वर्ल्ड कैट डे के इस खास मौके पर आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेसेस के बारे में, जो खुद को प्राउड कैट मॉम कहती हैं.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है नुसरत भरूचा का. एक्ट्रेस अपनी फ्लफी पर्शियन बिल्ली नोआ की बहुत लाडली कैट मॉम हैं. काम से ब्रेक मिलते ही नुसरत अपना ज्यादा टाइम नोआ के साथ स्पेंड करती हैं. वे अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स में नोआ के फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
आलिया भट्ट का बिल्लियों के लिए लव किसी से छिपा नहीं है. उनकी प्यारी बिल्ली एडवर्ड यानी एडी सोशल मीडिया पर किसी स्टार से कम नहीं है. आलिया अक्सर एडी के साथ अपनी क्यूट फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं.
दिशा पाटनी का पेट लव तो सब जानते ही हैं. उनकी प्यारी बिल्लियां जैस्मिन और कीटी अक्सर उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स में नजर आती हैं. दिशा अपने पेट्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया करती थी और फैंस के साथ वो मोमेंट्स शेयर करना बिल्कुल नहीं भूलतीं थीं. मगर हाल में एक्ट्रेस की दोनो ही बिल्लियों की डेथ हो गई, जिसके लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था.
कुब्रा सैत अपनी दो बिल्लियों शिफू और सेक्सी सैत से बहुत प्यार करती हैं. कुब्रा कई बार बता चुकी हैं कि ये दोनों उनकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां लेकर आई हैं. वे उन्हें सिर्फ पेट्स की तरह नहीं, बल्कि अपने बच्चों की तरह प्यार करती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…