दमोह जिले के हटा में बनेगा गीता भवन और MLB स्कूल, CM मोहन यादव ने किया 405.58 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Updated on
12-03-2026 01:55 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के हटा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में सहभागिता कर ₹405.58 करोड़ से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने वाली हटा की 8 बेटियों को मंच से प्रमाण पत्र भी सौंपे मुख्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए. अपना मध्यप्रदेश ही है. नारी सदैव पूजनीय हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां बेटियां जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं, वह सिर्फ और सिर्फ अपना मध्यप्रदेश ही है. नारी सदैव पूजनीय हैं. हम अपने देश को भी जननी मानकर भारत माता की जय कहकर पूजते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. सरकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर पक्की सहेली बनकर उनके साथ खड़ी हैं.मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विरासत से विकास के मूल मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं. विगत वर्ष बुंदेलखंड क्षेत्र के वैश्विक पर्यटन स्थल खजुराहो में स्टेट कैबिनेट की मीटिंग कर सरकार ने 27 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी.
हटा अब बनेगा शिवकाशी साथी, कई अहम घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हटावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए हटा का नाम बदलकर इसे शिवकाशी नाम देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हटा श्री श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए अब इसे शिवकाशी के रूप में ही जाना जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटावासियों को और भी कई सौगातें दीं. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हटा में नवीन आईटीआई भवन बनाया जाएगा. हटा में सर्वसुविधायुक्त नवीन नगर पालिका भवन एवं भव्य गीता भवन भी निर्मित किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में कार्य का दायदा बहुत विस्तृत है, इसलिए हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय/विषय भी पढ़ाये जाएंगे.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विनती-मड़ियादौ-चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा. हटा के शासकीय पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल (MLB) में इंडोर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटेरा में नया महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा करते हुए कहा कि मड़ियादो एवं देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेण्डरी भवन बनाया जाएगा. इसी प्रकार नगर परिषद तेंदूखेड़ा में तारादेही तिराहे से चौरई तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे. नगर परिषद तेंदूखेड़ा में वार्ड क्रमांक 3 में सी.सी. रोड निर्माण कराया जाएगा. गहरा से चौपरा-सिमरी तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दमोह जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के हटा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में सहभागिता कर ₹405.58 करोड़ से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का…
यह शोध स्वामी विवेकानंद के दर्शन में निहित जीवन कौशलों की अवधारणा तथा उनके शैक्षिक महत्व का विश्लेषण करता है। अध्ययन में भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद…
अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध से मिडिल-ईस्ट टेंशन हाई है. इस भीषण युद्ध की आंच भारत तक भी पहुंच गई है. ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस ने देश में एलपीजी संकट पैदा…
महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को समर्पित इस पहल में शिल्पा शिंदे ने शामिल होकर आम महिलाओं को बनाया खासमुंबई, मार्च 2026: इस महिला दिवस पर एण्डटीवी ने एक खास…
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद्र को महासचिव मनोनीत किया है। इससे पहले रविवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे…
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक सेमिनार में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को एक अनोखा इंसान बताया। कार्नी…
कोलकाता, 5 मार्च 2026: Shyam Steel के मैकॉ पेंट्स ने ‘होली के रंग, मैजिक के संग’ थीम के तहत कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी और भुवनेश्वर में भव्य और अनुभवात्मक होली…