LPG सिलेंडर की किल्लत! सूरज की रोशनी से बनेगा खाना, इंडियन ऑयल का सोलर स्टोव दिन-रात करेगा कुकिंग
Updated on
12-03-2026 01:51 PM
देश में LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतें और सप्लाई को लेकर चिंता के बीच अब कुकिंग के नए विकल्पों पर चर्चा तेज हो गई है. कई जगहों पर गैस की किल्लत और महंगे सिलेंडर की वजह से लोग ऐसे विकल्प ढूंढ रहे हैं जिनसे बिना LPG के भी खाना बनाया जा सके.
इसी बीच इंडियन ऑयल का एक खास सोलर कुकिंग सिस्टम ‘Surya Nutan’ फिर चर्चा में आ गया है. दिलचस्प ये है कि इंडियन ऑयल ने 5 दिन पहले ही वेबसाइट को अपडेट कर सुर्या नूतन के बारे में जानकारी अपडेट की है. मतलब साफ है, गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच नए ऑप्शन्स लोग तेजी से तलाश रहे हैं.
यह एक ऐसा सोलर स्टोव है जो सूरज की ऊर्जा से खाना पकाने में मदद करता है और इसे किचन के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह सिस्टम इंडियन ऑयल के फरीदाबाद स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया गया है और इसे घरेलू कुकिंग के लिए एक साफ और सस्ता विकल्प माना जा रहा है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर इसे R&D यानी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट प्रोडक्ट बताया गया है. हालांकि इसकी इंक्वायरी के लिए इस वेबसाइट पर नंबर्स भी मेंशन हैं.
कैसे काम करता है Surya Nutan Solar Stove
Surya Nutan एक सामान्य सोलर कुकर से थोड़ा अलग है. इसमें छत पर लगाए गए सोलर पैनल से ऊर्जा ली जाती है और एक के एक केबल के जरिए उसे किचन में लगे कुकटॉप तक पहुंचाया जाता है. यानी खाना बनाने के लिए स्टोव को धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती
इस सिस्टम में एक खास थर्मल बैटरी भी होती है जो सूरज की ऊर्जा को हीट में बदलकर स्टोर कर लेती है. इसकी मदद से अगर दिन में धूप कम हो या शाम का समय हो, तब भी खाना पकाया जा सकता है.
यह स्टोव हाइब्रिड मोड पर काम करता है. यानी जरूरत पड़ने पर इसे बिजली से भी चलाया जा सकता है. यही वजह है कि मानसून या सर्दियों में भी कुकिंग बिना रुकावट के जारी रह सकती है.
श्रीराम राघवन, मोहित सूरी और ज़ोया अख्तर होंगे साथमुंबई, मार्च, 2026: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई के प्रमुख फिल्म संस्थान व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) के सहयोग से…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए देशव्यापी 'मासिक धर्म अवकाश' (Menstrual Leave)…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के हटा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में सहभागिता कर ₹405.58 करोड़ से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का…
यह शोध स्वामी विवेकानंद के दर्शन में निहित जीवन कौशलों की अवधारणा तथा उनके शैक्षिक महत्व का विश्लेषण करता है। अध्ययन में भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद…
अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध से मिडिल-ईस्ट टेंशन हाई है. इस भीषण युद्ध की आंच भारत तक भी पहुंच गई है. ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस ने देश में एलपीजी संकट पैदा…
महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को समर्पित इस पहल में शिल्पा शिंदे ने शामिल होकर आम महिलाओं को बनाया खासमुंबई, मार्च 2026: इस महिला दिवस पर एण्डटीवी ने एक खास…
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद्र को महासचिव मनोनीत किया है। इससे पहले रविवार को…