Select Date:

इंडिया गेट वाले प्रोटेस्ट मार्च से पहले ही डिमांड पूरी करने चली सरकार, खुश हुई CJP

Updated on 31-08-2026 08:34 PM
क्या इंडिया गेट वाले प्रोटेस्ट मार्च से पहले ही केंद्र सरकार कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की दूसरी सबसे बड़ी मांग पूरी करने जा रही है। नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान दर्ज केसों को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ताजा याचिका के बाद सीजेपी के नेता सुखद आश्चर्य में हैं और उन्होंने खास अंदाज में बिना कुछ बोले बयां भी किया है। सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने इसे भीम राव आंबेडकर की जीत के रूप में चित्रित करते हुए बाबा साहब की तस्वीर के साथ अपना चेहरा दिखाया। वहीं, सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका ने भी तस्वीरों के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।

खबर है कि केंद्र सरकार ने नीट प्रोटेस्ट और 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। सरकार चाहती है कि संविधान की धारा 142 का इस्तेमाल करते हुए इन केसों को रद्द कर दिया जाए। सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया ने मामले को त्वरित रूप से लिस्ट करने की मांग की और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने मंगलवार को इसे सूचीबद्ध करने को कहा है।

 सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब सीजेपी ने 5 सितंबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट मार्च की तैयारी कर रही है। इंडिया गेट से पुलिस हेडक्वॉर्टर तक मार्च निकालने की घोषणा की गई है और अभिजीत दीपके ने संकेत दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वहां धरना दिया जा सकता है।

केंद्र सरकार के ताजा रुख को सीजेपी एक और अपनी जीत के रूप में देख रही है। अभिजीत दीपके ने इस खबर के जवाब में बीआर आंबेडकर की तस्वीर वाली किताब को अपने चेहरे के सामने रखकर अपनी प्रतिक्रिया इशारों में दी। उधर, सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने चश्मे के ऊपर से देखते हुए एक ऐसे पोज में तस्वीर साझा की, जैसा अक्सर लोग हैरानी की मुद्रा में करते हैं। वहीं, आशुतोष रांका ने एक इमोज शेयर की तो रत्ना सिंह ने मंद-मंद मुस्कुराते हुए तस्वीर के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

सीजेपी की क्या दो मांगें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद आंदोलन खत्म करने वाली सीजेपी ने सरकार से मांग की थी कि नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट के दौरान जितने भी केस दर्ज किए गए थे, उन्हें रद्द कर दिया जाए। इसके अलावा पेपर लीक की वजह से जान देने वाले सभी बच्चों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवाजा दिया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
खोपा धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो रविवार देर शाम सोनवाही जंगल के पास सड़क पर बिना किसी सुरक्षा संकेतक के खड़े लोड ट्रक से जा टकराई।…
 31 August 2026
क्या इंडिया गेट वाले प्रोटेस्ट मार्च से पहले ही केंद्र सरकार कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की दूसरी सबसे बड़ी मांग पूरी करने जा रही है। नीट पेपर लीक के खिलाफ…
 31 August 2026
किर्गिस्तान में एससीओ सम्मेलन चल रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई। व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर…
 31 August 2026
उत्तराखंड के हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.शिकायतकर्ता का आरोप है कि कांग्रेस नेता…
 31 August 2026
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस चीफ़ मोहन भागवत के कार्यक्रम के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की गतिविधियों पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म…
 31 August 2026
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कनाडा के एक कार्यक्रम में कहा है कि हिंदू सभी का सम्मान करते हैं और सभी को स्वीकार करते हैं.उन्होंने कहा, "जब मैं हिंदू कहता…
 31 August 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एआई जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक विशाल तेल संयंत्र में विस्फोट और आग लगने का दृश्य दिखाया गया है.ट्रंप…
 30 August 2026
नेपाल में जब पहाड़ों से पानी, मलबा और पत्थर तेजी से नीचे उतर रहे थे, तब नुवाकोट जिले की त्रिशूली घाटी के एक स्कूल में 1,643 बच्चे मौजूद थे. हालात…
 30 August 2026
हाल ही में दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में जहां बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की चर्चा के साथ ही जय भीम के नारों की…
Advt.