दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे ग्रामीण, सूरजपुर में बिना संकेतक सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई स्कार्पियो
Updated on
31-08-2026 08:50 PM
खोपा धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो रविवार देर शाम सोनवाही जंगल के पास सड़क पर बिना किसी सुरक्षा संकेतक के खड़े लोड ट्रक से जा टकराई। बारिश और अंधेरे के बीच हुई इस टक्कर में स्कॉर्पियो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कजलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
लटोरी पुलिस ने उसके विरुद्ध अपराध दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लिचिरमा से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 बी 6025 में सवार होकर सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध खोपा धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे।
पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग शाम करीब सात बजे स्कॉर्पियो से वापस सीतापुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही जंगल के समीप सड़क के बीच आलू लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 7353 ब्रेकडाउन हालत में खड़ा था।
बताया जा रहा है कि ट्रक के पीछे सड़क पर खड़े वाहन की सूचना देने के लिए न तो कोई चेतावनी संकेतक लगाया गया था और न ही अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हादसे के वक्त क्षेत्र में अंधेरा था और बारिश भी हो रही थी। ऐसे में स्कॉर्पियो चालक को सड़क के बीच खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लग सका और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे में श्याम सुंदर पिता स्वर्गीय रतिराम पैकरा (58), निवासी ग्राम कोट, थाना सीतापुर की मौत हो गई। वहीं सुभाष, मंजू, राजकुमारी, राजकुमार और सुशीला घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर बिना सुरक्षा संकेतक के ट्रक खड़ा किया गया था।
बारिश और अंधेरे के बीच यह लापरवाही हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। लटोरी पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खोपा धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो रविवार देर शाम सोनवाही जंगल के पास सड़क पर बिना किसी सुरक्षा संकेतक के खड़े लोड ट्रक से जा टकराई।…
क्या इंडिया गेट वाले प्रोटेस्ट मार्च से पहले ही केंद्र सरकार कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की दूसरी सबसे बड़ी मांग पूरी करने जा रही है। नीट पेपर लीक के खिलाफ…
किर्गिस्तान में एससीओ सम्मेलन चल रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई। व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.शिकायतकर्ता का आरोप है कि कांग्रेस नेता…
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस चीफ़ मोहन भागवत के कार्यक्रम के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की गतिविधियों पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म…
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कनाडा के एक कार्यक्रम में कहा है कि हिंदू सभी का सम्मान करते हैं और सभी को स्वीकार करते हैं.उन्होंने कहा, "जब मैं हिंदू कहता…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एआई जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक विशाल तेल संयंत्र में विस्फोट और आग लगने का दृश्य दिखाया गया है.ट्रंप…