इस अंतहीन युद्ध का अंत हो, यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी का पुतिन को साफ संदेश
Updated on
31-08-2026 08:32 PM
किर्गिस्तान में एससीओ सम्मेलन चल रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई। व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने पुतिन से कहाकि यूक्रेन से युद्ध खत्म होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहाकि इस अंतहीन युद्ध का अब अंत होना चाहिए। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से कहाकि भारत ने यूक्रेन-रूस युद्ध में शांति प्रयासों के लिए उठाए गए हर कदम का समर्थन किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहाकि शांतिपूर्ण तरीकों से सभी मुद्दों का समाधान करना मानवता की पुकार है। उन्होंने कहाकि युद्ध का प्रत्येक दिन मानवता को पीछे धकेलता है। साथ ही यह भी कहाकि यह संतोष की बात है कि हमारा सहयोग नयी ऊंचाइयां छू रहा है। दोनों की मुलाकात का वीडियो भी आया है। इसमें राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाते नजर आ रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। इस मुलाकात में ईरानी राष्ट्रपति ने कहाकि भारत आने वाले समय में ईरान के साथ व्यापार का दायरा बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहता है। मोदी ने वार्ता एवं कूटनीति के जरिए पश्चिम एशिया संघर्ष के समाधान की भी अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर पेजेश्कियान के साथ बैठक की। मोदी ने सोशल मीडिया पर कहाकि बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई। ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने के हमारे संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहाकि हम आने वाले समय में द्विपक्षीय व्यापार के दायरे को विस्तारित करना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं। हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की। भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने के मकसद से की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करना जारी रखेगा।
विदेश मंत्रालय ने कहाकि उन्होंने समुद्री आवाजाही और वाणिज्य की स्वतंत्रता की रक्षा करने का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि किसी भी हालत में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे -जिसमें वाणिज्यिक पोत परिवहन और समुद्री कर्मी शामिल हैं- को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
खोपा धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो रविवार देर शाम सोनवाही जंगल के पास सड़क पर बिना किसी सुरक्षा संकेतक के खड़े लोड ट्रक से जा टकराई।…
क्या इंडिया गेट वाले प्रोटेस्ट मार्च से पहले ही केंद्र सरकार कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की दूसरी सबसे बड़ी मांग पूरी करने जा रही है। नीट पेपर लीक के खिलाफ…
किर्गिस्तान में एससीओ सम्मेलन चल रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई। व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.शिकायतकर्ता का आरोप है कि कांग्रेस नेता…
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस चीफ़ मोहन भागवत के कार्यक्रम के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की गतिविधियों पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म…
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कनाडा के एक कार्यक्रम में कहा है कि हिंदू सभी का सम्मान करते हैं और सभी को स्वीकार करते हैं.उन्होंने कहा, "जब मैं हिंदू कहता…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एआई जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक विशाल तेल संयंत्र में विस्फोट और आग लगने का दृश्य दिखाया गया है.ट्रंप…