Select Date:

अग्रणी महाविद्यालय में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव; भारतीय ज्ञान परंपरा के आदर्शों पर दिया गया बल

Updated on 28-07-2026 10:07 PM
 'माँ, शिक्षक और सद्गुरु का आशीर्वाद ही मानव जीवन को बनाता है धन्य' - महंत केशव गिरी महाराज
 
केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण का आधार है गुरु-शिष्य परंपरा' - प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता
 
रोटी, कपड़ा और मकान की तरह जीवन में ज्ञान व गुरु का महत्व अनिवार्य: अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे

सागर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में 'गुरु पूर्णिमा महोत्सव' अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राम दरबार, मकरोनिया के महंत श्री केशव गिरी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, सागर संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक शुकदेव प्रसाद तिवारी, विशिष्ट अतिथि ज्योतिषाचार्य रामगोविंद शास्त्री, ज्ञानवीर विवि के कुलपति डॉ. महेश शुक्ला, स्वशासी कन्या महाविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना भार्गव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. भावना यादव एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डॉ. अमर कुमार जैन मंचासीन रहे।

संस्कार, अनुशासन और ज्ञान का समन्वय ही सच्ची शिक्षा: डॉ. सरोज गुप्ता

स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की आत्मा है। गुरु का कार्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थी के चरित्र, दृष्टिकोण और समग्र व्यक्तित्व का निर्माण करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे जीवन में संस्कार, अनुशासन और ज्ञान के अद्भुत समन्वय को अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

जीवन के तीन गुरुओं का सम्मान ही सफलता का मार्ग: महंत केशव गिरी

विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए महंत श्री केशव गिरी महाराज ने गुरु तत्व की विशद व्याख्या की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में तीन गुरुओं का स्थान सर्वोच्च है—प्रथम माँ, जो हमें जीवन और संस्कार देती है; द्वितीय शिक्षक, जो हमें सांसारिक ज्ञान व दक्षता प्रदान करते हैं; और तृतीय सद्गुरु, जो हमें आध्यात्मिक मार्ग दिखाकर ईश्वर से जोड़ते हैं। यदि मनुष्य अपने जीवन को सार्थक और धन्य बनाना चाहता है, तो उसे इन तीनों गुरुओं के प्रति सदैव श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव रखना चाहिए।

रोटी, कपड़ा और मकान की तरह अनिवार्य है गुरु-ज्ञान: डॉ. नीरज दुबे

अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने कहा कि जिस प्रकार भौतिक जीवन के संचालन के लिए रोटी, कपड़ा और मकान आवश्यक हैं, उसी प्रकार आत्मिक व बौद्धिक विकास के लिए ज्ञान और गुरु का होना अत्यंत अनिवार्य है। गुरु केवल विषयों का बोध ही नहीं कराते, बल्कि जीवन के कठिन समय में सही-गलत का भेद सिखाकर हमें विवेकशील बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने की ललक बनाए रखने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथियों ने रेखांकित की गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता

 मुख्य अतिथि शुकदेव प्रसाद तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊँचा माना गया है, क्योंकि गुरु ही वह दीपक हैं जो शिष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर परमात्मा और सफलता के मार्ग तक पहुँचाते हैं। कुलपति डॉ. महेश शुक्ला ने आधुनिक दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि तकनीकी प्रगति ने भले ही सूचनाओं और शिक्षा को सुलभ बना दिया हो, लेकिन गुरु का स्थान कोई भी तकनीक कभी नहीं ले सकती। ज्योतिषाचार्य रामगोविंद शास्त्री ने कहा कि जीवन के हर दौर में मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है। यदि विद्यार्थी के मन में सीखने की सच्ची जिज्ञासा और लगन हो, तो गुरु स्वयं उसे सही राह दिखाने के लिए मिल जाते हैं। डॉ. भावना यादव एवं डॉ. अर्चना भार्गव ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अनुशासन, समय प्रबंधन और चरित्र निर्माण है। इन मूल्यों को जीवन में उतारकर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार प्रदर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
 31 July 2026
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
 31 July 2026
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
 31 July 2026
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
 30 July 2026
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
 30 July 2026
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
 30 July 2026
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
 29 July 2026
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
 29 July 2026
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…
Advt.