Select Date:

सुप्रीम कोर्ट के किस रवैये से बढ़ रहे अपराध? जस्टिस दीपांकर दत्ता ने खोला राज, कहा- सीमा तय करनी होगी

Updated on 09-10-2026 02:59 PM
सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि अदालत के माफ करने के रवैये की वजह से देश में अपराध बढ़ रहे हैं. जी हां, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को कहा कि मौत की सजा को कम करने में कोर्ट के माफ करने वाले रवैये के कारण ही देश में अपराध बढ़ रहे हैं. इस पर कहीं न कहीं रोक लगनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा, ‘माफ करना, माफ करना, माफ करना… आपको कहीं न कहीं एक सीमा तय करनी होगी.’ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की समय से पहले रिहाई की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था.

जस्टिस दीपांकर ने दिया उदाहरण

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि सबसे दुर्लभ मामलों वाला सिद्धांत पहले हत्या के मामलों में लागू किया जाता था क्योंकि उस समय ऐसे अपराध कम होते थे, लेकिन अब समय बदल गया है. अपनी बात को समझाने के लिए जस्टिस दत्ता ने एक ऐसे मामले का जिक्र किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे व्यक्ति की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था, जिसने अपनी बड़ी बेटी का रेप और हत्या की थी.

जस्टिस दीपांकर दत्ता किस बात से नाराज

बार एंड बेंच के मुताबिक, जस्टिस दीपांकर दत्ता ने उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की समय से पहले रिहाई की याचिका पर सुनवाई करते कहा, ‘समय बदल गया है. हमारे माफ करने वाले रवैये की वजह से ही भारत को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. माफ करना, माफ करना, माफ करना…आपको कहीं न कहीं एक सीमा तय करनी होगी. इस कोर्ट ने एक ऐसे मामले में मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था जहां पिता ने अपनी बड़ी बेटी का रेप और हत्या की थी. मां की गवाही के आधार पर उसे उम्रकैद की सजा हुई. कुछ सालों बाद पिता पैरोल पर बाहर आया और अपनी छोटी बेटी के सामने मां की हत्या कर दी.

उन्होंने आगे कहा, ‘छोटी बेटी की गवाही पर उसे मौत की सजा सुनाई गई. और फिर सुप्रीम कोर्ट ने इस आधार पर मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया कि उसने छोटी बच्ची की हत्या नहीं की थी. इसीलिए हम कहते हैं कि हमारे माफ करने वाले रवैये पर कहीं न कहीं रोक लगनी चाहिए.’ गौरतलब है कि उस कैदी की मौत की सजा को उसकी दया याचिका पर फैसला लेने में हुई लंबी देरी के बाद उम्रकैद में बदल दिया गया था.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 October 2026
INDIA ब्लॉक के 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को…
 09 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आरोप लगाया है कि देशभर से उसके 10 हज़ार सपोर्टर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर…
 09 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विपक्षी दलों के 10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के…
 09 October 2026
सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि अदालत के माफ करने के रवैये की वजह से देश में अपराध बढ़ रहे हैं. जी हां, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार 8 अक्टूबर 2026…
 09 October 2026
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में माहौल बदल रहा है. एक तरफ प्रशासन ने सीजेपी को प्रोटेस्ट के लिए अनुमति नहीं दी है तो…
 09 October 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 09 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर मंतर पर 10 अक्तूबर से आंदोलन की घोषणा की है.सीजेपी के…
 08 October 2026
भारतीय रेलवे से हर दिन 24 लाख लोग सफर करते हैं, क्‍योंकि आज भी यह सबसे सेफ जर्नी के लिए जाना जाता है. दूसरी ओर, रेलवे स्‍टेशनों पर आने-जाने वालों…
 08 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75 साल के थे। मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची तो एक्टर बेहोश मिले।…
Advt.