Select Date:

ये है भारत का सबसे Busy रेलवे स्‍टेशन, एक साल में पहुंचे 9.3 करोड़ यात्री

Updated on 08-10-2026 07:39 PM
भारतीय रेलवे से हर दिन 24 लाख लोग सफर करते हैं, क्‍योंकि आज भी यह सबसे सेफ जर्नी के लिए जाना जाता है. दूसरी ओर, रेलवे स्‍टेशनों पर आने-जाने वालों की संख्‍या भी लाखों में होती है. ऐसे में क्‍या आपने कभी सोचा है कि देश का कौन सा रेलवे स्‍टेशन सबसे व्‍यस्त रहता होगा या वहां सबसे ज्‍यादा लोग पहुंचते होंगे. 

दरअसल, मुंबई उपनगरीय नेटवर्क से लेकर दिल्ली-हावड़ा जैसे प्रमुख मार्गों तक, यह सघन नेटवर्क प्रतिदिन टन माल ढुलाई करता है. अब, रेलवे ने वर्ष 2023-24 के लिए सबसे अधिक यात्री संख्या वाले 100 स्टेशनों की सूची जारी की है.

पहले नंबर पर कौन सा स्‍टेशन

रेलवे की इस लिस्‍ट में ठाणे रेलवे स्टेशन 9.3 करोड़ यात्रियों के साथ पहले स्थान पर है, उसके बाद कल्याण स्टेशन 8.3 करोड़ यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर है. हावड़ा स्टेशन 6.1 करोड़ यात्रियों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई सीएसएमटी और सियालदह में क्रमशः 5.1 करोड़ और 5.1 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है. 

10वें नंबर पर कौन सा स्‍टेशन

छठवें पर पनवेल (4.6 करोड़ यात्री), 7वें पर नई दिल्ली (3.9 करोड़ यात्री), 8वें पर ताम्बरम (3.2 करोड़ यात्री), नौवें पर दादर (3.2 करोड़ यात्री) और दसवें पर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (3.05 करोड़ यात्री) रेलवे स्‍टेशन हैं.

मुंबई क आसपास सबसे व्‍यस्‍त स्‍टेशन

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में कई सबसे व्यस्त स्टेशन स्थित हैं. ठाणे, कल्याण, मुंबई सीएसएमटी, पनवेल और दादर सभी टॉप 10 स्टेशनों में शामिल हैं, जिससे यह पता चलता है कि मुंबई से लंबी दूरी की रेल यात्रा ज्‍यादा होती है. मुंबई सेंट्रल लगभग 2.20 करोड़ यात्रियों के साथ 16वें स्थान पर रहा.

 यहां 1 करोड़ से ज्‍यादा यात्री पहुंचे

तिरुपति (1.37 करोड़), कानपुर सेंट्रल (1.33 करोड़), विशाखापत्तनम (1.33 करोड़), गोरखपुर (1.30 करोड़), तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (1.27 करोड़), भुवनेश्वर (1.22 करोड़), आनंद विहार टर्मिनल (1.22 करोड़), भोपाल (1.20 करोड़), वाराणसी (1.15 करोड़), कोझिकोड (1.14 करोड़), मथुरा जंक्शन (1.03 करोड़), कोयंबटूर (1.02 करोड़), नागपुर (1.02 करोड़) और बांद्रा जंक्शन (1.01 करोड़) शामिल हैं




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
भारतीय रेलवे से हर दिन 24 लाख लोग सफर करते हैं, क्‍योंकि आज भी यह सबसे सेफ जर्नी के लिए जाना जाता है. दूसरी ओर, रेलवे स्‍टेशनों पर आने-जाने वालों…
 08 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75 साल के थे। मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची तो एक्टर बेहोश मिले।…
 08 October 2026
GST Council की 57वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बैठक के तहत GST टैक्‍स अधिकारियों के पास से गिरफ्तारी करने के अधिकार को समाप्‍त करने को…
 07 October 2026
विपक्षी इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया। धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के…
 07 October 2026
रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिक पाइंट की बढ़ोतरी की है और यह 5.5% कर दिया गया है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने…
 07 October 2026
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में ले. जनरल अरविंद चौहान और मेजर जनरल विकास लाल सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री…
 06 October 2026
आईआईटी बॉम्बे में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मेंटल हेल्थ और कैंपस लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं. संस्थान की ओर से स्टूडेंट…
 06 October 2026
गोली का खोखा, अंगुली के निशान और खून के धब्बे, ऐसे जुड़ते हैं न्याय के तारएक कॉल से शुरू होती है न्याय की कहानी, दशहरा मैदान में लाइव दिख रही…
 06 October 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा निर्वाचन आयोग मुख्यालय पहुँचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल और प्रियंका पुलिस के रोके जाने…
Advt.