नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जेवर हवाई अड्डे का नाम, योगी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास
Updated on
09-10-2026 02:50 PM
उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के सम्मान में कैबिनेट ने नाम परिवर्तन को मंजूरी दी है.
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा. शुक्रवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. नाम बदलने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. लखनऊ में इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया.
कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पारित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया है.
7 अक्टूबर का दिन इतिहास में दर्ज
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन करती है. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन इतिहास में गौरवशाली दिवस के रूप में दर्ज हो गया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा में राष्ट्र प्रथम और सेवा के प्रति समर्पण ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. इस दौरान वैश्विक मंच पर भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सुशासन यानी गुड गवर्नेंस को अपनाया है. प्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है और आज उत्तर प्रदेश एक सुरक्षित राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं.
INDIA ब्लॉक के 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आरोप लगाया है कि देशभर से उसके 10 हज़ार सपोर्टर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विपक्षी दलों के 10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के…
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में माहौल बदल रहा है. एक तरफ प्रशासन ने सीजेपी को प्रोटेस्ट के लिए अनुमति नहीं दी है तो…
उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर मंतर पर 10 अक्तूबर से आंदोलन की घोषणा की है.सीजेपी के…