पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात चीनी तोपों को लेकर आया भारत का जवाब, MEA बोला- देशहित में जो जरूरी होगा वो सब करेंगे
Updated on
05-08-2026 03:16 PM
पाकिस्तान की सीमा पर बड़ी तादाद में चीन से लाई गई तोपें तैनात की गई है। ऐसे में भारत ने कहा है कि हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए 'जो कुछ भी जरूरी होगा' करेंगे। यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है कि पाकिस्तान ने भारत की सीमा पर बड़ी संख्या में चीन निर्मित एसएच-15 स्व-चालित तोपें तैनात की हैं।
राष्ट्रीय हित में जो होगा वह करेंगे
विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद पर भारत की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने देखा कि (पाकिस्तान को) कैसा मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हमारा रुख यह है कि सीमा पार से होने वाला आतंकवाद बंद होना चाहिए और हम अपने राष्ट्रीय हित में जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे।
चुनाव पूरी तरह से एक दिखावा
विदेश मंत्रालय का यह बयान तब आया है, जब एक रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान ने भार से लगी सीमा पर 250 तोप तैनात कर दी हैं। चीनी मूल वाली ये तोप एसएच-15 पहियों वाले स्व-चालित हॉवित्जर कैटेगिरी की हैं। जयसवाल ने कहा कि PoK में स्थानीय चुनाव पूरी तरह से दिखावा हैं। असल बात तो पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही अंधाधुंध हत्याएं हैं।
पीओके में 90 लोगों की जान गई
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि PoK में की गई कार्रवाई में कम से कम 90 आम नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा इस साल जून से जारी कार्रवाई में कम से कम 90 आम नागरिकों की जान गई है। पाकिस्तानी प्रशासन ने जनता की नाराजगी का जवाब गोलियों, बिजली कटौती, डराने-धमकाने और दमन से दिया है, और अब वे एक खोखली चुनावी प्रक्रिया के जरिए अपनी वैधता साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शिकायत वापस लेने…
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. छात्रों की मांग…
बीती दो जुलाई को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आए.कुल 2,204 अभ्यर्थियों ने मेंस यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया. मुख्य परीक्षा की…
कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पनकी की एक मसाला फैक्ट्री मिली है जहां बिना हल्दी…
डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से पुलिस ले गई.सोमवार को उदयनिधि ने अपनी रैली के दौरान तमिल…
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान…
छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अधिकारी अमित कटारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से…