50% किराया बढ़ाया, फिर घर छोड़ने को कहा, बेंगलुरु के फाउंडर की पोस्ट वायरल
Updated on
03-08-2026 01:32 PM
बेंगलुरु में बढ़ते किराए से लोग बेहद परेशान हैं, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां शहर के एक एक्टर और बिजनेसमैन ने अपनी मकान मालकिन के खिलाफ आवाज उठाई है. मामला किराए में सीधे 50 फीसदी की भारी बढ़ोतरी करने और फिर अचानक मकान खाली कराने से जुड़ा है.
तीस्त्रा लाइफस्टाइल' के फाउंडर और सीईओ वसंत मारिमुथु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली और मकान मालकिन के इस रवैये को अंधा लालच करार दिया.
वसंत का कहना है कि उनकी मकान मालकिन हर साल आम 5 से 10 फीसदी की तय सीमा से कहीं ज्यादा किराया बढ़ा देती थीं, लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी और एक झटके में 50% किराया बढ़ा दिया. जब वसंत ने इस नए किराए का बाकायदा रेंट एग्रीमेंट बनवाने को कहा, तो मकान मालकिन ने नया पैच फंसा दिया. उन्होंने अपनी बहन के रहने का बहाना बनाकर वसंत को घर खाली करने को कहा. पिछले 5 सालों से उस घर में रह रहे वसंत को बोरिया-बिस्तर समेटने के लिए सिर्फ 30 दिन का वक्त दिया गया.
वसंत मारिमुथु ने अपनी X पोस्ट में लिखा- "हमारी मकान मालकिन हर बार तय सीमा (5-10%) से कहीं ज्यादा किराया बढ़ाती आई हैं. इस साल जब उन्होंने 50% की बढ़ोतरी मांगी, तो मैंने नए रेंट एग्रीमेंट की मांग की. इस बात के हफ्ते भर बाद ही वो आईं और बोलीं कि उनकी बहन यहां शिफ्ट हो रही है, इसलिए 30 दिन के अंदर घर खाली कर दें. वाकई, लालच की कोई सीमा नहीं होती."
वसंत ने यह भी जिक्र किया कि मकान मालकिन का पूरा परिवार डॉक्टरों का है, यानी वो काफी संपन्न और सम्मानित बैकग्राउंड से आती हैं.
छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अधिकारी अमित कटारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से…
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है. कुछ ही समय पहले दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने वाले मस्क की नेटवर्थ अब SpaceX के…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी अपने एक नए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने मुल्क की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए मोहसिन नक़वी ने कहा…
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों में वजहें न बताना जजों के साथ अन्याय है और यह…
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) प्रमुख…