PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग को बड़ी राहत, शिकायतकर्ता ने वापस ली
Updated on
05-08-2026 05:02 PM
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शिकायत वापस लेने का फैसला किया है. उनका कहना है कि नाबालिग की ओर से सार्वजनिक माफी मांगने और प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों को माफ किए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया
दरअसल इस फैसले के पीछे दो बड़ी वजहें रहीं. पहली वजह यह कि प्रधानमंत्री ने खुद आगे बढ़कर उस बच्ची को माफ कर दिया. दूसरी वजह यह रही कि नाबालिग ने भी अपनी गलती मानी. उसने सार्वजनिक रूप से वीडियो जारी करके पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी.
पूरे मामले की शुरुआत 23 जुलाई को हुई थी. नाबालिग अपने दोस्तों के साथ घूमने निकली थी. रास्ते में जंतर-मंतर पर हो रहे एक प्रदर्शन को देखकर वह वहां रुक गई. माहौल के असर में आकर उसने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जो कानून और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ थीं
बाद में जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने रोते हुए माफी मांगी. उसने कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती थी. बच्ची की मां ने भी प्रधानमंत्री के इस रुख को अपनी बेटी के लिए नया जीवनदान बताया. उन्होंने कहा कि यह उनकी बेटी के जन्मदिन पर मिला सबसे बड़ा तोहफा है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शिकायत वापस लेने…
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. छात्रों की मांग…
बीती दो जुलाई को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आए.कुल 2,204 अभ्यर्थियों ने मेंस यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया. मुख्य परीक्षा की…
कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पनकी की एक मसाला फैक्ट्री मिली है जहां बिना हल्दी…
डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से पुलिस ले गई.सोमवार को उदयनिधि ने अपनी रैली के दौरान तमिल…
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान…
छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अधिकारी अमित कटारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से…