Select Date:

रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच

Updated on 05-08-2026 04:58 PM
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. छात्रों की मांग है कि JPSC, JSSC के मामले में आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराई जाए. अब इस पर जेएमएम ने कहा कि कोई सीबीआई जांच नहीं होगी और कोई इस्तीफा नहीं होगा.
पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन का इस्तीफा नहीं होगा, क्यों हो जब कोई कारण नहीं है तो. उन्होंने कहा कि CBI, ED जांच नहीं होगी. इन एजेंसियों से सच सामने नहीं आ सकता. CBI ने तो संजीव मुखिया को क्लीन चिट दी, व्यापम में क्लीन चीट दी. राज्य सरकार CID जांच करा रही है. उन्होंने कहा कि 14 गिरफ्तारियां हुई है JPSC अध्यक्षत का इस्तीफा हुआ है . उनसे भी पूछताछ चल रही है.
झामुमो नेता ने कहा कि सच सामने आएगा . छात्रों को न्याय मिलेगा. सरकार छात्रों से बातचीत भी करेगी, डेलीगेशन बनायेगी . उन्होंने कहा कि बीजेपी के समय विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई थी, तब के मुख्यमंत्रियों ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया था . हेमंत सोरेन तो जांच भी करा रहे अभी के मामले पर सरकार पर आरोप सीधा नहीं है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शिकायत वापस लेने…
 05 August 2026
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है. छात्रों की मांग…
 05 August 2026
बीती दो जुलाई को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आए.कुल 2,204 अभ्यर्थियों ने मेंस यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया. मुख्य परीक्षा की…
 05 August 2026
कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पनकी की एक मसाला फैक्ट्री मिली है जहां बिना हल्दी…
 05 August 2026
पाकिस्तान की सीमा पर बड़ी तादाद में चीन से लाई गई तोपें तैनात की गई है। ऐसे में भारत ने कहा है कि हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के…
 04 August 2026
डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से पुलिस ले गई.सोमवार को उदयनिधि ने अपनी रैली के दौरान तमिल…
 04 August 2026
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान…
 03 August 2026
बेंगलुरु में बढ़ते किराए से लोग बेहद परेशान हैं, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां शहर के एक एक्टर और बिजनेसमैन ने अपनी मकान मालकिन के खिलाफ…
 02 August 2026
छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अधिकारी अमित कटारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से…
Advt.