Select Date:

'जल्द आएगा जंतर-मंतर का सीजन-2...', सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके का ऐलान

Updated on 12-08-2026 07:24 PM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिपके ने दावा किया कि उनकी पार्टी की बैठक रोकने के लिए दबाव बनाया गया और जिस हॉल को आखिरकार बुक किया गया था, उसके मालिकों को भी धमकी दी गई. 

दिपके बोले- इंस्टाग्राम पर लोग पूछते हैं सवाल

इसी बीच, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने मीडिया बातचीत में यह भी कहा कि 'बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर सवाल कर रहे हैं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब आ रहा है. तो उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है.' 
अभिजीत दिपके ने कहा, 'आज दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट होनी थी. इसके लिए हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने के लिए तैयार नहीं था. हर जगह यही कहा जा रहा था कि ऊपर से दबाव है.' 
उन्होंने दावा किया कि काफी मुश्किल के बाद CJP ने एक हॉल बुक किया था और पार्टी के पास इसकी रसीद भी मौजूद है. हालांकि, दिपके के मुताबिक मंगलवार सुबह हॉल मालिकों को धमकी मिली. उन्होंने आरोप लगाया, 'हॉल मालिकों से कहा गया कि अगर उन्होंने यहां CJP की बैठक होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा. यह सब BJP की ओर से किया जा रहा है 
दीपके ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से साफ होता है कि बीजेपी देश के युवाओं से डरी हुई है. उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे तो यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है.' हालांकि, हॉल बुकिंग को लेकर दबाव और धमकी के अभिजीत दीपके के इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ गठित जांच समिति ने उनपर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी जांच पूरी कर ली है और कमेटी ने अपनी…
 12 August 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिपके ने…
 12 August 2026
एयर इंडिया के एक विमान के पिछले हफ़्ते उड़ान के दौरान अचानक क़रीब 300 फीट नीचे आने के बाद पायलट की जांच चल रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के…
 12 August 2026
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…
 12 August 2026
राजस्थान के अलवर में एक जानवर ने लोगों की नींद उड़ा दी है. काला कुआं और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास लगे कैमरों में रात के वक्त एक संदिग्ध वन्यजीव…
 11 August 2026
उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के लंबा कार्यकाल पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रदेश में संवैधानिक…
 11 August 2026
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती…
 10 August 2026
झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का…
 10 August 2026
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई. छात्रों के लगातार आगे…
Advt.