Select Date:

जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- 'हिम्मत है तो...'

Updated on 02-09-2026 08:10 PM
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कायर' बताने का जो बयान दिया था, उस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई जा रही है. राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ का कहना है कि स्वरा भास्कर को कोई जानकारी नहीं है. वह इस तरह की बयानबाजी कर क्षत्राणियों को अपमानित कर रही हैं. यह वीरांगनाओं के बलिदान का अपमान है. करणी सेना उनका विरोध करती है. अगर उनमें हिम्मत है तो वह इस्लाम धर्म की हलाला प्रथा पर सवाल उठाएं.

कीर्ति राठौड़ ने आगे कहा, "स्वरा भास्कर अपनी भाषा को सुधार लें. जिस तरह का घटियापन वह दिखा रही हैं, उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि अगर आप हिंदू क्षत्राणियों को इस तरह से बेइज्जत करेंगी तो आपको करणी सेना माफ नहीं करेगी. दूसरी बात, स्वरा भास्कर को पहले होमवर्क करना चाहिए. हमारू राजपूत क्षत्राणियों का इतिहास गौरवशाली है. इतिहास बताता है कि किस तरह से हमारी पूजनीय माता पद्मिनी ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ बलिदान दिया था. उन्होंने सबको यह दिखा दिया था कि क्षत्राणियां किसी रूप में कम नहीं हैं. जौहर इसलिए किया जाता था कि मुगलों को यह बता दिया जाए कि आप कितनी भी कोशिश कर लें, क्षत्रियों को नहीं हरा सकते. "

'अपने गिरेबान में झांकें स्वरा भास्कर'- कीर्ति राठौड़

करणी सेना नेता ने आगे कहा कि अगर स्वरा भास्कर को बोलना ही है तो हलाल पर बात करें. हलाला के बारे में खुद कुरान शरीफ कहता है कि यह गलत है. इसे गैर-इस्लामिक बताया गया है. इसपर सवाल उठाइए. आप हमारी क्षत्राणियों के शौर्य और बलिदान को 'कायरता' बता रही हैं. उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

'कायरता' वाले बयान से पलटीं स्वरा भास्कर?

विवाद तब बढ़ा जब स्वरा भास्कर का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह जौहर करने वाली राजपूत महिलाओं को 'कायर' बता रही थीं. विवाद बढ़ने के बाद स्वरा भास्कर का नया पोस्ट आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि उनके बयान को झूठे ढंग से दिखाया जा रहा है और उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थीं. स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि अगर लोग उन्हें गाली देना चाहें तो दे सकते हैं लेकिन कम से कम सही बयान पर दें.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 September 2026
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कायर' बताने का जो बयान दिया था,…
 02 September 2026
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान सफेद सूट में कटरीना कैफ काफी…
 02 September 2026
इस अभिनेत्री पर आया था विराट का दिल-जब भी दिग्गज बल्लेबाजों की बात होती है तो उसमें Virat Kohli का नाम जरूर आता है. विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का…
 27 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: रक्षाबंधन किसी के लिए भाई-बहन के प्यार का त्यौहार है, तो किसी के लिए यह रिश्ता राखी बांधने की परंपरा से कहीं बढ़कर है। इस रक्षाबंधन पर…
 26 August 2026
रक्षाबंधन से पहले एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन नज़र आ रही हैं. कुछ लोगों को उनके कपड़े…
 26 August 2026
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए बढ़ाई हलचलमुंबई, अगस्त 2026: ‘दायरा’ के मेकर्स ने फिल्म का…
 25 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में फंसी हुई हैं. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर एक एड की थी, जिसमें उनके कपड़ों पर बवाल खड़ा हुआ. कृति ने जो आउटफिट उस…
 24 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: "अरे, ये तो मैंने पहले ही पकड़ लिया था!" हम सभी की ज़िंदगी में ऐसे पल जरूर आए हैं, जब किसी बात के सामने आने से पहले…
 18 August 2026
5 फिल्मों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 740 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई करने के बाद, 'इनसिडियस' फ्रैंचाइज़ी एक नए परिवार और एक ऐसे डर के साथ लौट रही…
Advt.