Select Date:

कृति सेनन के राखी विज्ञापन को विवाद के बाद हटाया गया

Updated on 26-08-2026 01:11 PM
रक्षाबंधन से पहले एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.

विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन नज़र आ रही हैं. कुछ लोगों को उनके कपड़े पसंद नहीं आए, तो कुछ को यह बात खटकी कि उन्होंने अपने कुत्ते को राखी बांधी.

ये विज्ञापन ज्वैलरी ब्रांड जीवा का है. विवाद बढ़ता देख कंपनी ने अपना ये विज्ञापन हटाने का फ़ैसला किया है.

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कंपनी ने लिखा, "हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के रूप में, हमने हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के पलों को मनाने में विश्वास रखा है और इस बार हम अपने पालतू जानवरों तक भी यह प्यार और जश्न फैलाना चाहते थे. यदि हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के कुछ वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो ऐसा हमारा इरादा बिल्कुल भी नहीं था. सम्मान व्यक्त करते हुए, हमने उक्त विज्ञापन को सभी प्लेटफ़ॉर्म से हटा लिया है. इस त्यौहार के मौसम में आप सभी को ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता."

उन्होंने विज्ञापन को जानबूझकर असहज करने वाला बताया था.

दूसरी तरफ़ कृति सेनन ने जवाब दिया है कि "संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं."

अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन किया है और कहा है कि महिलाओं को उनकी आज़ादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.

क़रीब 35 सेकंड का ये विज्ञापन ज्वेलरी ब्रांड जीवा का है, जो 17 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर आया था.

इसमें कृति सेनन रक्षाबंधन मनाती दिखती हैं. उन्होंने सफ़ेद रंग का लहंगा और साथ में डीप-नेक ब्रालेट स्टाइल का ब्लाउज़ पहना है.

विज्ञापन में वो अपने भाई को राखी बांधती हैं और अपने पालतू कुत्ते को भी.

आपत्ति किस बात पर
सबसे बड़ी शिकायत कपड़ों को लेकर थी. कई यूज़र्स ने कहा कि त्योहार पर ऐसा पहनावा ठीक नहीं है.

एक यूज़र ने लिखा, "एक पवित्र त्योहार का मज़ाक उड़ाने की जानबूझकर कोशिश, अभिनेत्री कृति सेनन भी उतनी ही दोषी हैं."

एक और यूज़र ने लिखा, "ऐसे बेवकूफ़ी भरे विज्ञापन विरोध और ध्यान दिलाने के बावजूद बार-बार आते रहते हैं."

कुछ लोगों ने ये भी कहा कि विज्ञापन में तिलक और आरती जैसी चीज़ें नहीं दिखाई गईं.

कुत्ते को राखी बांधने वाले सीन पर भी सवाल उठे. कुछ लोगों ने ब्रांड के बहिष्कार की मांग तक कर दी.

लेकिन बहुत से लोग कृति सेनन के साथ भी खड़े नज़र आए. राहुल गांधी ने अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी स्टोरी को शेयर किया है.

राहुल गांधी ने कहा है कि "एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहाँ जाती है - यह उसकी पसंद है. महिलाओं को उनकी आज़ादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें."

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हैशटैग 'स्मैश द पेट्रियाकी' (पितृसत्ता को तोड़ो) का भी इस्तेमाल किया.

एक यूज़र ने लिखा, "क्या हम महिलाओं के कपड़ों पर पहरा देना बंद कर सकते हैं और यह दिखावा छोड़ सकते हैं कि हर बार मामला परंपरा का है?"

एक और यूज़र ने लिखा, ''समझ नहीं आता कृति के कपड़े नैतिकता का मुद्दा कैसे बन गए, ये एक विज्ञापन है, सबको थोड़ी सांस लेनी चाहिए.''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
रक्षाबंधन से पहले एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन नज़र आ रही हैं. कुछ लोगों को उनके कपड़े…
 26 August 2026
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए बढ़ाई हलचलमुंबई, अगस्त 2026: ‘दायरा’ के मेकर्स ने फिल्म का…
 25 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में फंसी हुई हैं. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर एक एड की थी, जिसमें उनके कपड़ों पर बवाल खड़ा हुआ. कृति ने जो आउटफिट उस…
 24 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: "अरे, ये तो मैंने पहले ही पकड़ लिया था!" हम सभी की ज़िंदगी में ऐसे पल जरूर आए हैं, जब किसी बात के सामने आने से पहले…
 18 August 2026
5 फिल्मों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 740 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई करने के बाद, 'इनसिडियस' फ्रैंचाइज़ी एक नए परिवार और एक ऐसे डर के साथ लौट रही…
 18 August 2026
मुंबई, 18 अगस्त, 2026 कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें दर्शक सिर्फ देखते हैं। कुछ ऐसे हैं, जिन्हें वे याद रखते हैं और फिर कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो…
 17 August 2026
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B प्राइवेट लिमिटेड' को ₹33 लाख के मासिक किराए पर लीज पर दिए हैं। जैपकी को मिले…
 17 August 2026
इमरान हाशमी, शबाना आजमी, दिशा पाटनी स्टारर 'आवारापन 2' की कहानी पिछली फिल्म से आगे की है। शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की दमदार वापसी की है, जो…
 17 August 2026
'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अनन्या…
Advt.