Select Date:

रसगुल्ला हो गई...' कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

Updated on 02-09-2026 08:08 PM
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान सफेद सूट में कटरीना कैफ काफी अच्छी लग रही थीं. लेकिन डिलीवरी के उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

ऐसे में अब अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने कटरीना को लेकर इस सोच पर सवाल खड़े किए हैं. एक्ट्रेस शिवालिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि क्या हो गया है, मतलब? यही तो मातृत्व है. प्रसव के बाद शरीर का इस तरह बदलना बिल्कुल सामान्य है. अच्छा, बुरा, सूजना, थकान और इन सबके बीच होने वाले तमाम बदलाव. यही सामान्य पोस्टपार्टम रिकवरी है.

उन्होंने लोगों से मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर बनाई गई अवास्तविक धारणाओं को खत्म करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि मां बनने की उस छवि को महिमामंडित करना बंद कीजिए, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीें है.

कटरीना को लेकर पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर इस तरह की कई पोस्ट देखने के बाद शिवालिका ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी कोई पोस्ट देखने के बाद मैं यह सोचने से खुद को रोकन हीं पा रही हूं कि आखिर इस तरह की सोच कितनी हास्यास्पद है.

दरअसल, कटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में मां बनी थीं. उन्होंने और एक्टर विक्की कौशल के बेटे का नाम विहान है. मां बनने के बाद से कटरीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से काफी दूरी बनाए रखी है. ऐसे में 26 अगस्त को मुंबई में उनकी सार्वजनिक मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा.

कटरीना और विक्की फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे. कुकू कोहली का 25 अगस्त को निधन हुआ था. इस दौरान सामने आई कटरीना की तस्वीरों और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने उनके पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन और लुक को निशाना बनाना शुरू कर दिया. 

इस दौरान सोशल मीडिया पर एक शख्स ने कहा कि ये क्या हो गया है कटरीना को? वहीं, एक यूजर ने कहा कि उनके शरीर की तुलना रसगुल्ले से कर दी. वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि वह 100 फीसदी इंडियनाइज्ड हो गई हैं. चलने का अंदाज बदल गया है.

इन टिप्पणियों के बीच शिवालिका का पोस्ट सिर्फ कटरीना के बचाव में नहीं, बल्कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर समाज की अवास्तविक अपेक्षाओं पर भी सवाल उठाता है. उनका कहना है कि बच्चे को जन्म देने के बाद किसी महिला का शरीर तुरंत पहले जैसा दिखे, यह जरूरी नहीं है. प्रसव के बाद शरीर को संभलने और अपनी प्राकृतिक अवस्था में लौटने में समय लगता है.

दिलचस्प बात यह है कि शिवालिका ओबेरॉय खुद भी कुछ महीने पहले मां बनी हैं. ऐसे में उनका यह बयान उनके अपने अनुभव से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है. उन्होंने जिस तरह पोस्टपार्टम पीरियड के दौरान होने वाले बदलावों को सामान्य बताया. उससे यह बहस एक बार फिर सामने आ गई है कि आखिर मां बनने के बाद अभिनेत्री के शरीर से पहले जैसा दिखने की उम्मीद क्यों की जाती है?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
~ 18 से अधिक विजेता परिवारों को सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा का अवसर मिलेगा ~अहमदाबाद, सितम्बर, 2026: सोनी सब और…
 02 September 2026
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कायर' बताने का जो बयान दिया था,…
 02 September 2026
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान सफेद सूट में कटरीना कैफ काफी…
 02 September 2026
इस अभिनेत्री पर आया था विराट का दिल-जब भी दिग्गज बल्लेबाजों की बात होती है तो उसमें Virat Kohli का नाम जरूर आता है. विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का…
 27 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: रक्षाबंधन किसी के लिए भाई-बहन के प्यार का त्यौहार है, तो किसी के लिए यह रिश्ता राखी बांधने की परंपरा से कहीं बढ़कर है। इस रक्षाबंधन पर…
 26 August 2026
रक्षाबंधन से पहले एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन नज़र आ रही हैं. कुछ लोगों को उनके कपड़े…
 26 August 2026
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए बढ़ाई हलचलमुंबई, अगस्त 2026: ‘दायरा’ के मेकर्स ने फिल्म का…
 25 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में फंसी हुई हैं. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर एक एड की थी, जिसमें उनके कपड़ों पर बवाल खड़ा हुआ. कृति ने जो आउटफिट उस…
 24 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: "अरे, ये तो मैंने पहले ही पकड़ लिया था!" हम सभी की ज़िंदगी में ऐसे पल जरूर आए हैं, जब किसी बात के सामने आने से पहले…
Advt.