नोएडा हिंसा पर श्रम मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान, कहा- साजिश के पीछे हो सकता है PAK कनेक्शन
Updated on
14-04-2026 01:26 PM
नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है. श्रम मंत्री अनिल राजभर ने इसे राज्य की कानून- व्यवस्था बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश करार दिया है. उन्होंने हालिया आतंकी गिरफ्तारियों का हवाला देते हुए इस पूरे मामले में पाकिस्तान लिंक की जांच होने की बात कही है
उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को नोएडा में हुई श्रमिक हिंसा को राज्य के विकास को बाधित करने की एक सुनियोजित साजिश बताया. यह बवाल वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सेक्टर 60, 62 और फेज-2 जैसे इलाकों में हुआ, जहां आगजनी और पथराव से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा.
हाल ही में मेरठ और नोएडा से पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के कारण एजेंसियां अब इस हिंसा में बाहरी ताकतों की भूमिका की गंभीरता से जांच कर रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर बातचीत के जरिए स्थिति को सामान्य बनाने और मजदूरों की समस्याओं को सुलझाने में जुटे हैं.
आतंकी कनेक्शन और गहरी साजिश का शक
श्रम मंत्री अनिल राजभर ने अपने बयान में सोमवार रात कहा कि यह घटना महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं है. हाल के दिनों में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके हैंडलर पाकिस्तान में बैठे थे. इस पृष्ठभूमि में राज्य में अस्थिरता पैदा करने की साजिश की आशंका को बल मिलता है. मंत्री ने अंदेशा जताया कि इस अशांति का मकसद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बाधा डालना भी हो सकता था.
नोएडा के कई सेक्टरों में हुआ भारी बवाल
वेतन वृद्धि की मांग कर रहे फैक्ट्री वर्करों का प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक हो गया. नोएडा के फेज-2, सेक्टर 60 , 62 और 84 में उपद्रवियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की. पत्थरबाजी की घटनाओं के कारण प्रमुख रास्तों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया राजभर ने स्पष्ट किया कि अराजकता और उग्र प्रदर्शन किसी भी समस्या का समाधान नहीं हैं और सरकार मजदूरों की हर जायज बात सुनने को तैयार है.
मजदूरों से शांत की अपील और सरकारी कदम
मंत्री ने श्रमिकों से किसी भी तरह के बहकावे या उकसावे में न आने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 'श्रमेव जयते' के संकल्प के साथ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. फिलहाल नोएडा में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. प्रशासनिक अधिकारी सीधे मजदूरों से संवाद कर रहे हैं ताकि उनकी शिकायतों का निवारण किया जा सके. सरकार का जोर अब बातचीत के जरिए शांति बहाली पर है.
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…