'109 साल पहले अंग्रेज़ों को दिया था 35 हज़ार रुपए का लोन': मध्य प्रदेश के इस परिवार ने की रकम लौटाने की मांग
Updated on
13-08-2026 06:20 PM
मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले रुठिया परिवार ने दावा किया है कि उनके पूर्वज जुम्मालाल रुठिया ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35 हज़ार रुपए का कर्ज़ दिया था. अब 109 साल बाद उनके परिवार ने ब्रिटिश सरकार से इस रकम को लौटाने की मांग की है.
जुम्मालाल रुठिया के परिवार ने कहा है कि उनके पास 4 जून 1917 का एक सर्टिफिकेट है जिसमें ब्रिटिश सरकार को 35 हज़ार रुपए दिए जाने का रिकॉर्ड है.
परिवार का कहना है कि ये रकम भोपाल एजेंसी में ब्रिटिश सरकार के पॉलिटिकल एजेंट के ज़रिए दी गई थी.
अब ब्रिटेन के डेट मैनेजमेंट ऑफिस यानी डीएमओ ने परिवार से इस मामले से जुड़े दस्तावेज़ और परिवार की जानकारी मांगी है
परिवार को इसी साल फ़रवरी में पता लगा
गौतम रुठिया ने फ़ोन पर बीबीसी से कहा, "देखिए, हमें ब्रिटिश सरकार से एक ईमेल आया जिसमें वो मामले की पुष्टि करने के लिए कुछ जानकारी चाह रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अभी इस प्रकरण की जांच के लिए मामला आगे भेज दिया है. और वेरिफ़िकेशन के लिए जो जानकारी उन्हें चाहिए, वो हम अपनी ओर से उन्हें भेज रहे हैं."
हालांकि, ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से परिवार के दावे को स्वीकार किए जाने की बात अभी नहीं कही गई है. दस्तावेज़ मांगे जाना फिलहाल दावे की जांच की प्रक्रिया का हिस्सा है.
जुम्मालाल के पोते और गौतम के पिता विनय रुठिया ने कहा कि परिवार ब्रिटिश सरकार की पहली प्रतिक्रिया से काफ़ी उत्साहित है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट…
मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले रुठिया परिवार ने दावा किया है कि उनके पूर्वज जुम्मालाल रुठिया ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35 हज़ार रुपए का कर्ज़ दिया…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिपके ने…
एयर इंडिया के एक विमान के पिछले हफ़्ते उड़ान के दौरान अचानक क़रीब 300 फीट नीचे आने के बाद पायलट की जांच चल रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के…
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…
उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के लंबा कार्यकाल पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रदेश में संवैधानिक…
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती…