चंडीगढ़ के स्कूल में प्यार, परिवार से लड़कर लव मैरिज:पत्नी ने अपने छात्र से ही संबंध बनाए; डायरी में 'एक लाइन' लिख पति ने फंदा लगाया
Updated on
28-07-2026 03:04 PM
चंडीगढ़ में जिस लड़की के लिए परिवार से लड़कर लव मैरिज की, उसी रिश्ते के टूटने का दर्द मोनू (33) सहन नहीं कर पाया। मौलीजागरां निवासी मोनू ने 22 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पहले एक ही स्कूल और फिर एक ही कॉलेज में पढ़े थे। शादी के लिए जब परिवार तैयार नहीं हुआ तो दोनों छत पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दे दी।
आखिरकार परिवार झुक गया और दोनों की शादी हो गई, लेकिन आठ साल बाद उसी रिश्ते का अंत हो गया। पुलिस ने मोनू की ट्यूशन पढ़ाने वाली पत्नी कोमल और उसके छात्र सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल की दोस्ती कॉलेज में प्यार बनी, परिवार के विरोध के बीच हुई शादी परिजनों के मुताबिक, मोनू और कोमल पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बाद में दोनों ने एक ही कॉलेज में दाखिला लिया। यहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया। जब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया तो दोनों परिवार राजी नहीं हुए।
परिवार का कहना है कि इसके बाद दोनों घर की छत पर चढ़ गए और कहा कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई तो वे जान दे देंगे। दोनों परिवारों ने आखिरकार हामी भर दी और करीब आठ साल पहले उनकी शादी हो गई।
शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई, जिसकी उम्र अब करीब छह साल है। परिवार के मुताबिक, शुरुआती कुछ साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में रिश्ते में दरार आ गई।
ई-रिक्शा चलाता था मोनू, घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी पत्नी परिजनों के अनुसार, मोनू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था, जबकि कोमल घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी। दोनों मौलीजागरां के मौली कॉम्प्लेक्स में रहते थे। कोमल के पास कई छात्र पढ़ने आते थे। इसी दौरान सन्नी नाम के एक छात्र से उसकी नजदीकियां बढ़ीं।
परिवार का आरोप है कि बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब मोनू को इसकी जानकारी मिली तो पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार कोमल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह छात्र का साथ नहीं छोड़ना चाहती थी और बेटी को लेकर मायके चली गई।
15 दिन पहले 15-20 युवकों के साथ घर पहुंचा छात्र मोनू की छोटी भाभी रूबी के मुताबिक, आत्महत्या से करीब 15 दिन पहले सन्नी 15-20 युवकों के साथ उनके घर पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि उसने हंगामा करते हुए कहा-
"कोमल मेरी है, मैं उसे लेकर जाऊंगा।"
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया, लेकिन उस समय कोई केस दर्ज नहीं हुआ। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के बाद कोमल भी मायके चली गई।
भाई के सामने रोता रहा, रिश्ता बचाने की करता रहा कोशिश परिवार के मुताबिक, पत्नी के अलग होने के बाद मोनू पूरी तरह टूट गया था। आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड हुए एक वीडियो में वह अपने भाई के सामने रोते हुए अपनी तकलीफ बताता नजर आता है। परिजनों का कहना है कि वह रिश्ता बचाना चाहता था और कई बार पत्नी को वापस आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
7 जुलाई को बेटी से मिलने ससुराल गया, डायरी में
लिखा- 'जो हुआ, बता नहीं सकता'
परिजनों के मुताबिक, पत्नी के मायके जाने के बाद मोनू 7 जुलाई को अपनी बेटी से मिलने ससुराल गया था। वहां क्या हुआ, इसके बारे में उसने घर लौटकर किसी को कुछ नहीं बताया। आत्महत्या के बाद पुलिस को उसके घर से एक डायरी मिली। परिजनों के अनुसार, उसमें उसने लिखा था—
"7 जुलाई को मेरे साथ जो हुआ, वह मैं किसी को बता नहीं सकता।"
पुलिस ने डायरी और वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया है। इन्हीं सबूतों के आधार पर पत्नी कोमल और सन्नी के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया।
मां बोली- बेटे को सिर्फ बेटी चाहिए थी मोनू की मां का कहना है कि बेटा पत्नी को वापस लाने से ज्यादा अपनी छह साल की बेटी को अपने पास रखना चाहता था। उसने कई बार ससुराल पक्ष से बेटी को भेजने की गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। परिवार का कहना है कि बेटी से दूर होने की आशंका ने भी उसे अंदर तक तोड़ दिया था।
भाई का आरोप- पहली शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई मोनू के भाई रमन का आरोप है कि जब वे पहली बार मौलीजागरां थाने में शिकायत देने पहुंचे तो उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में वीडियो और अन्य सबूत देने के बाद 24 जुलाई को पत्नी और सन्नी के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। इस बारे में पत्नी कोमल का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।
पुलिस क्या कह रही है चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत, बरामद डायरी, वीडियो और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों का पक्ष भी दर्ज किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…