फर्जी PMO अफसर या ठगी का शिकार? PM मोदी के इवेंट से पहले अरेस्ट रोहन पर नए खुलासे
Updated on
08-09-2026 09:39 PM
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. रोहन पारेख के बॉडीगार्ड के पास लाइसेंसी हथियार भी मिला था. इस मामले में तीसरा वांछित आरोपी प्रथमेश बागुल है.
7 सितंबर को BKC पहुंचा था रोहन
मुंबई पुलिस के मुताबिक रोहन पारेख 7 सितंबर की शाम को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड प्लाजा पहुंचे और अंदर चल गए. पारेख के बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे ने भी अंदर जाने की कोशिश की, उसके पास हथियार थे. जिसके कारण डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर ने उसे अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद पारेख वापस आए और अपना PMO का कथित पहचान पत्र दिखाया.
कार्ड पर जारी होने की तारीख तो थी लेकिन वैलिडिटी यानी वैधता की तारीख नहीं थी, जो आम तौर पर सरकार द्वारा जारी आइडेंटिटी कार्ड पर होती है. साथ ही, इस कार्ड पर जारी करने वाले के हस्ताक्षर तो थे लेकिन उनका पद नहीं लिखा था. इस कार्ड में रोहन पारेख को 'ग्रेड C अधिकारी' बताया गया था
मेरे क्लाइंट को फंसाया गया: पारेख के वकील का दावा
इस मामले में वांछित आरोपी प्रथमेश बागुल की तलाश की जा रही है. मंगलवार को कोर्ट में रोहन पारेख के को 2024 में तरुण कपूर नाम के एक व्यक्ति ने PMO में काम करने का प्रस्ताव दिया था.
वकील ने बताया कि उन्हें महक गुप्ता के लिए एडवाइज़री रोल और तरुण गुप्ता से डिफेंस एक्विजिशन पॉलिसी से जुड़ा ईमेल मिला था. साथ ही PMO से जुड़े ईमेल, आधिकारिक ऑफर लेटर और पीएम के हस्ताक्षर वाला पत्र भी मिला था. वकील का दावा है कि पारेख को फंसाया गया है. मामले में उन्होंने जांच अधिकारियों को सभी दस्तावेज़ सौंप दिए हैं.
रोहन को मिले थे बॉडीगार्ड रखने के निर्देश: पारेख के वकील का दावा
जानकारी के मुताबिक, पारेख ने लंदन स्थित एक विश्वविद्यालय मे पढ़ाई की है और भू-राजनीति पर अपना अध्ययन और निबंध UNESCO को सौंपा है. पारेख के वकील ने वकील ने बताया कि उन्होंने BSC की है और साल 2024 से उनके पास निजी बॉडीगार्ड है. उनका कहना है कि पारेख को कथित तौर पर बॉडीगार्ड रखने के निर्देश भी मिले थे. पारेख के वकील ने बताया कि उन्हें पहचान पत्र एक स्क्रीनशॉर्ट के तौर पर भेजा गया था और उसकी कोई फिजिकल कॉपी कभी नहीं दी गई.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के गरबा में मुस्लिमों को प्रवेश न दिए जाने की मांग पर बयान दिया…
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब की आप…
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का…
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को…
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…