Select Date:

'भारत दुश्मन नहीं है', मरियम नवाज के बयान पर मार्केंडेय काटजू का पलटवार, पाकिस्तानी दोस्त को दे दी नसीहत

Updated on 08-09-2026 09:41 PM
पाकिस्तान में इन दिनों हालात ये हैं कि आम नागरिक भारत से आने वाले कॉल उठाने में डर रहे हैं। यह दावा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू के पाकिस्तान में रहने वाले एक दोस्त ने किया है। काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दोस्त से बातचीत का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान जबरदस्त कटाक्ष भी किया है।

'पाकिस्तान में भारतीयों का कॉल खतरनाक'

मार्केंडेय काटजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'मेरा एक पाकिस्तानी दोस्त है जो काफी समय से मेरी वाट्सऐप कॉल नहीं उठा रहा था। आज जब मैंने उसे फोन किया, तो उसने कहा कि पाकिस्तान में भारतीयों की कॉल उठाना खतरनाक है।'

इसके बाद काटजू ने जवाब में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के कथित हालिया बयान का हवाला दिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि अगर मरियम नवाज ने कहा है कि भारत पाकिस्तान का दुश्मन नहीं है, बल्कि उसके दुश्मन बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा हैं, तो उनके पाकिस्तानी दोस्त को भारतीयों की कॉल से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

काटजू ने तंज कसते हुए कहा कि उनका दोस्त भारतीयों के फोन बिना किसी डर के उठा सकता है, लेकिन उसे बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा से आने वाली कॉल जरूर नहीं उठानी चाहिए।

मरिया नवाज शरीफ ने क्या कहा था?

पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कहा कि उनके सूबे को पड़ोसी देशों के मुकाबले पड़ोसी सूबों से अधिक खतरा है।

पाकिस्तान में विशेषकर पंजाब से सटे खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सूबों में गत वर्षों के दौरान आतंकी गतिविधियों में काफी बढ़ी हैं। पंजाब सूबे की सीमा भारत से भी लगती है। मरियम ने शनिवार को लाहौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'पंजाब में आतंकवाद राज्य की सीमाओं से दाखिल होता है। दुख की बात यह है कि 13 करोड़ की आबादी वाले पंजाब को जो खतरा है, वह मेरे पड़ोसी देशों से कम और पड़ोसी राज्यों से अधिक है।'

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का किया जिक्र

पंजाब की मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पड़ोसी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वहां से पंजाब में आतंकवाद आता है। सबकी नजरें पंजाब पर हैं, लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि पंजाब सुरक्षित है। हमें जिस तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है, वे हमारी सभी प्रांतीय सीमाओं से आते हैं।

खैबर पख्तूनख्वा सूबे में सत्तारूढ़ प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता ने पंजाब की मुख्यमंत्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे ‘अपमानजनक’ बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के गरबा में मुस्लिमों को प्रवेश न दिए जाने की मांग पर बयान दिया…
 09 September 2026
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब की आप…
 08 September 2026
पाकिस्तान में इन दिनों हालात ये हैं कि आम नागरिक भारत से आने वाले कॉल उठाने में डर रहे हैं। यह दावा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू के…
 08 September 2026
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में…
 08 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का…
 08 September 2026
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को…
 08 September 2026
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
 08 September 2026
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
 08 September 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…
Advt.