Select Date:

MDR, रिफंड, गिरफ्तारी, जुर्माना... GST काउंसिल की बैठक में कई बड़े फैसले

Updated on 08-10-2026 07:30 PM
GST Council की 57वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बैठक के तहत GST टैक्‍स अधिकारियों के पास से गिरफ्तारी करने के अधिकार को समाप्‍त करने को मंजूरी दी गई है. साथ ही अभियोजन सीमा को 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है. 

अभियोजन की सीमा, वह लिमिट होती है, जिसके तहत किसी अपराध या मामले में अदालत द्वारा संज्ञान लिया जाना आवश्यक होता है. इसके साथ MDR को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में MDR को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. हालांकि, इससे पहले UPI पर एमडीआर को होल्‍ड करने की चर्चा चल रही थी.

GST काउंस‍िल की इस बैठक में किसी भी प्रोडक्‍ट या सर्विस पर टैक्‍स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिन उत्‍पादों पर पहले जितना टैक्‍स लागू रहता था, उतना ही अब भी GST लागू रहेगा. 

जुर्माना और रिफंड पर भी फैसला
इसके अलावा, जीएसटी काउंस‍िल ने सामान्य जुर्माने को 25,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने, जीएसटी रिफंड में तेजी लाने, छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन को सरल बनाने और व्यवसायों के लिए अनुपालन आवश्यकताओं को आसान बनाने को भी मंजूरी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गुरुवार को घोषित सुधार अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल, 2027 से लागू होंगे. 

काउंसिल ने यह भी फैसला लिया कि GST Rates से संबंधित मामलों पर साल में एक बार टैक्‍स रेट्स के लिए समर्पित एक बैठक में विचार किया जाएगा.

जहां कोई खास दंड तय नहीं है, वहां लागू होने वाला सामान्य दंड 25,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दिया जाएगा. टैक्‍सपेयर्स जो रिटर्न देर से दाखिल करते हैं, गलतियां करते हैं या भुगतान में देरी करते हैं, उन्हें टैक्‍स रिफंड, ब्याज और आनुपातिक दंड का सामना करना पड़ेगा, ऐसे चूक के लिए कोई अतिरिक्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

जीएसटी रिफंड अब सिर्फ 10 दिन में
काउंसिल ने रिफंड के दावों को स्वीकार करने की समय सीमा 15 दिन से घटाकर 10 दिन कर दी है. अगर इस अवधि के भीतर कोई अप्रूवल या कमी संबंधी जानकारी नहीं दिया जाता है, तो दावों को अप्रूव मान लिया जाएगा. नए रिफंड के तहत रिस्‍क वैल्‍यूएशनके बाद 90 फीसदी पात्र रिफंड के दावों को ऑटोमैटिक तरीके से अप्रूव कर दिया जाएगा और ऑर्डर 7 दिनों के बजाय 3 कार्य दिवस के भीतर जारी किए जाएंगे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
भारतीय रेलवे से हर दिन 24 लाख लोग सफर करते हैं, क्‍योंकि आज भी यह सबसे सेफ जर्नी के लिए जाना जाता है. दूसरी ओर, रेलवे स्‍टेशनों पर आने-जाने वालों…
 08 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75 साल के थे। मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची तो एक्टर बेहोश मिले।…
 08 October 2026
GST Council की 57वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बैठक के तहत GST टैक्‍स अधिकारियों के पास से गिरफ्तारी करने के अधिकार को समाप्‍त करने को…
 07 October 2026
विपक्षी इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया। धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के…
 07 October 2026
रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिक पाइंट की बढ़ोतरी की है और यह 5.5% कर दिया गया है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने…
 07 October 2026
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में ले. जनरल अरविंद चौहान और मेजर जनरल विकास लाल सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री…
 06 October 2026
आईआईटी बॉम्बे में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मेंटल हेल्थ और कैंपस लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं. संस्थान की ओर से स्टूडेंट…
 06 October 2026
गोली का खोखा, अंगुली के निशान और खून के धब्बे, ऐसे जुड़ते हैं न्याय के तारएक कॉल से शुरू होती है न्याय की कहानी, दशहरा मैदान में लाइव दिख रही…
 06 October 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा निर्वाचन आयोग मुख्यालय पहुँचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल और प्रियंका पुलिस के रोके जाने…
Advt.