Select Date:

डायल-112 की घंटी से अदालत के फैसले तक, 14 जोन में दिख रहा न्याय का पूरा सफर

Updated on 06-10-2026 09:42 PM
गोली का खोखा, अंगुली के निशान और खून के धब्बे, ऐसे जुड़ते हैं न्याय के तार

एक कॉल से शुरू होती है न्याय की कहानी, दशहरा मैदान में लाइव दिख रही आधुनिक पुलिसिंग

भोपाल। डायल-112 पर आने वाली सूचना से लेकर पुलिस कार्रवाई, अपराध स्थल की जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने, प्रयोगशाला परीक्षण और न्यायालय तक पहुंचने वाली पूरी प्रक्रिया भेल दशहरा मैदान में सजीव रूप में दिखाई जा रही है। नई न्याय संहिताओं पर आधारित प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश पुलिस ने आधुनिक पुलिसिंग और न्याय व्यवस्था को 14 विशेष जोन में प्रदर्शित किया है।
आधुनिक पुलिसिंग और न्याय व्यवस्था प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डीआईजी साकेत पाण्डेय ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिरूप, डिजिटल तकनीक, वीडियो और नाट्य मंचन के माध्यम से बताया जा रहा है कि अपराध की सूचना मिलने के बाद पुलिस किस तरह कार्रवाई करती है। डायल-112 के प्रदर्शन में आपात कॉल लेने, सूचना दर्ज करने, पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना करने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी की प्रक्रिया दिखाई जा रही है। प्रदेश में करीब 1200 त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों की निगरानी व्यवस्था भी प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी को देखने भोपाल शहर के अलावा दूरदराज के स्कूली बच्चे एवं अन्य लोग भी देखने आ रहे हैं। प्रदर्शनी को देखने कार्मेल कान्वेंट स्कूल भोपाल के छात्रों के अलावा, बैतूल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भौरी के प्रशिक्षणर्थी पुलिसकर्मी और अधिकारी भी नई न्याय व्यवस्था को जानने पहुंचे। 
इस अवसर पर रश्मि शुभश्री, प्रदेश सह आईटी प्रभारी महिला मोर्चा भाजपा, श्रीमती मंजू मिश्रा, अल्पना शर्मा, संदीप सिंह गहरवार, दुर्गेश चौहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी तथा प्रदर्शनी की व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।

अपराध स्थल की वैज्ञानिक जांच :

त्रिआयामी अपराध स्थल के प्रतिरूप में गोली चलने और चाकू से हमला किए जाने की घटना दिखाकर जांच की प्रक्रिया समझाई जा रही है। अपराध स्थल को सुरक्षित करने के बाद अंगुली छाप विशेषज्ञ, न्यायालय विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और खोजी कुत्ता दल की मदद से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया बताई जा रही है। तस्वीर और वीडियो बनाने, जैविक साक्ष्य, अंगुली छाप और कारतूस के खोखे को सुरक्षित करने तथा गोली चलने के अवशेष की प्राथमिक जांच का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

साइबर ठगी से बचाव की जानकारी :

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर फोन करने या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन नौकरी, खरीदारी और निवेश संबंधी ठगी के साथ-साथ ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ के नाम पर होने वाले अपराधों से सावधान किया जा रहा है। लोगों को अपना बैंक खाता किसी अनजान व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न देने की सलाह भी दी जा रही है।

आज वैज्ञानिक अनुसंधान पर विशेष प्रस्तुति :


6 अक्टूबर को वैज्ञानिक अनुसंधान चरण का विशेष नाट्य मंचन हुआ। इसमें अपराध स्थल से मिले साक्ष्यों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया दिखाई गई। साथ ही ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लापता बच्चों की तलाश और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई।

*प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन :

प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे, दोपहर 1 बजे, 3:30 बजे और शाम 5 बजे नाट्य मंचन हो रहा है। नागरिकों की सहायता के लिए प्रदर्शनी में सहायता केंद्र भी बनाया गया है। प्रदर्शनी का 7 अक्टूबर को शाम समापन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
आईआईटी बॉम्बे में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मेंटल हेल्थ और कैंपस लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं. संस्थान की ओर से स्टूडेंट…
 06 October 2026
गोली का खोखा, अंगुली के निशान और खून के धब्बे, ऐसे जुड़ते हैं न्याय के तारएक कॉल से शुरू होती है न्याय की कहानी, दशहरा मैदान में लाइव दिख रही…
 06 October 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा निर्वाचन आयोग मुख्यालय पहुँचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल और प्रियंका पुलिस के रोके जाने…
 06 October 2026
दिल्ली में ACP विवेक भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का करंट ड्यूटी चार्ज देने के आदेश में बदलाव किया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, विवेक भगत ने…
 06 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 अक्टूबर, 2026) को सुनवाई के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और दोनों चुनाव आयुक्तों (ईसी)को उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए मिली…
 06 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर लगातार तीन दिन प्रदर्शन हुए. दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार और रविवार को…
 05 October 2026
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब का मुकदमा चल रहा था. अभियोजन पक्ष के पास उसके खिलाफ गवाह थे, घटनास्थल से मिले सबूत थे और खुद कसाब के…
 05 October 2026
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. संत…
 05 October 2026
MP की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब 11वीं कक्षा (मैथ्स और बायोलॉजी स्ट्रीम)…
Advt.