विधायक शैलेंद्र जैन की पहल: म.प्र. विधानसभा में निजी विश्वविद्यालय व पंचायत राज संशोधन विधेयक की बहस के साक्षी बने अग्रणी कॉलेज के छात्र- छात्राएं
Updated on
23-07-2026 08:56 PM
विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से भोपाल पहुँचे राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों को मिला विधायी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव,
छात्रों ने समझा संसदीय लोकतंत्र का ढांचा
सागर/ सागर विधायक माननीय शैलेंद्र जैन की विशेष पहल और दूरदर्शी प्रयासों से शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्ययन भ्रमण कराया गया। विधायक श्री जैन के विशेष सौजन्य से भोपाल पहुँचे इस दल ने वर्षाकालीन सत्र के दौरान सदन के भीतर चल रही विधायी कार्यवाहियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और लोकतंत्र के संचालन को गहराई से जाना।
भोपाल रवानगी के पूर्व महाविद्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विनय कुमार शर्मा एवं डॉ. प्रतिभा जैन ने राजनीति विज्ञान विभाग अध्यक्ष तथा अध्ययन दल प्रभारी डॉ संगीता मुखर्जी डॉ संदीप सबलोक व अरविंद चतुर्वेदी के साथ भोपाल जाने वाली विद्यार्थियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सदन में संशोधनों और विधेयकों पर पक्ष-विपक्ष की बहस को समझा
वर्षाकालीन सत्र के दौरान भोपाल पहुंचे इस दल ने विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर विद्यार्थियों ने विधानसभा की जीवंत कार्यवाही देखी और संसदीय प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस दौरान सदन में प्रस्तुत दो अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयकों—'मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन अधिनियम' तथा 'मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अधिनियम'—पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा की गई तीखी, तथ्यपरक और गंभीर बहस को सुना। छात्रों ने जाना कि किस तरह कानून निर्माण में हर एक बिंदु पर चर्चा की जाती है। साथ ही विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि किस तरह जनहित के मुद्दों पर नियम-कानून तैयार किए जाते हैं।
विधायक शैलेंद्र जैन ने दी संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी
विधानसभा परिसर में विधायक शैलेंद्र जैन ने सागर से आए विद्यार्थियों से विशेष भेंट की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों की व्यवस्था, शून्यकाल तथा ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के संचालन से जुड़ी बारीकियों से रूबरू कराया।
"युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव होना आवश्यक है। इससे उनमें देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया के प्रति सही समझ विकसित होती है।"
— शैलेंद्र जैन, विधायक (सागर)
इस पूरे अध्ययन सह प्रशिक्षण सत्र के दौरान भ्रमण दल प्रभारी डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. संदीप सबलोक तथा अरविंद चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर सदन की प्रक्रियाओं का निरंतर विश्लेषण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विधेयकों के संवैधानिक अनुच्छेदों, संसदीय नियमों तथा मीडिया-जनप्रतिनिधि अंतर्संबंधों के तकनीकी पहलुओं पर मौके पर ही प्रशिक्षित किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कार्यालय सहायक लीलाधर अहिरवार तथा आशीष पटेल का भी विशेष सहयोग रहा। भ्रमण दल में कुल 26 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में मौजूद वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी सीधा संवाद स्थापित कर संसदीय पत्रकारिता और कार्यपालिका-विधायिका के समन्वय
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…