'भारत के ड्रोन से हमें मार रहा अफगानिस्तान', पाकिस्तान का आरोप, तालिबान बोला- अमेरिका नहीं हरा पाया, तुम क्या हो
Updated on
20-03-2026 11:25 AM
अफगानिस्तान में तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है. ईद-उल-फितर के मौके पर कंधार के ईदगाह में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा कि तालिबान किसी भी तरह की सैन्य धमकी या हमले से डरने वाला नहीं है. अपने संबोधन में अखुंदजादा ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि एयरस्ट्राइक, गोलाबारी या दबाव की रणनीति से उनका रुख नहीं बदलेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर तालिबान डरने वाला होता, तो वह NATO और पश्चिमी देशों के खिलाफ लंबे युद्ध में टिक ही नहीं पाता. यह बयान सीधे तौर पर यह दिखाता है कि तालिबान खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी मान रहा है. वहीं पाकिस्तान की किसी से लड़ाई हो और वह भारत पर आरोप न मढ़े ऐसा हो ही नहीं सकता. पाकिस्तान ने एक अजीबोगरीब दावा किया है. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि तालिबान की ओर से किए गए हमले में भारतीय ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.
पाकिस्तान ने 400 लोगों को मार दिया
अखुंदजादा का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के तहत कार्रवाई की थी, जिसे ईद के चलते कुछ समय के लिए रोका गया. हालांकि पाकिस्तान ने यह भी साफ कर दिया है कि यह रोक अस्थायी है और किसी भी हमले का ‘कड़ा जवाब’ दिया जाएगा. पाकिस्तान ऐसे समय में संघर्ष रोकने की बात कर रहा है, जब इसी सप्ताह उसने एक अस्पताल पर हमले में 400 लोगों को मार दिया. संघर्ष विराम के बावजूद सीजफायर उल्लंघन की बात सामने आई है.
पाकिस्तान ने भारत पर क्या आरोप मढ़ा?
दूसरी ओर पाकिस्तान ने तालिबान के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि सीजफायर उल्लंघन के दावे ‘बेबुनियाद और झूठे’ हैं. उनका कहना है कि तालिबान ऐसे आरोप लगाकर अपने कदमों को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है. वही अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष में भारत को घसीटने की कोशिश की है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के DG-ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि अफगान तालिबान की ओर से हालिया हमलों में भारतीय ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से कोई सबूत नहीं दिया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका…
अफगानिस्तान में तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है. ईद-उल-फितर के मौके पर कंधार के ईदगाह में हजारों लोगों को…
वर्तमान समय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तीव्र प्रगति ने मानव जीवन को अत्यधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाया है, तथापि इसके परिणामस्वरूप पर्यावरणीय असंतुलन की समस्या भी गंभीर…
श्रीराम राघवन, मोहित सूरी और ज़ोया अख्तर होंगे साथमुंबई, मार्च, 2026: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई के प्रमुख फिल्म संस्थान व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) के सहयोग से…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए देशव्यापी 'मासिक धर्म अवकाश' (Menstrual Leave)…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के हटा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में सहभागिता कर ₹405.58 करोड़ से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का…