महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; याचिका पर CJI सूर्यकांत की दो टूक
Updated on
13-03-2026 04:23 PM
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए देशव्यापी 'मासिक धर्म अवकाश' (Menstrual Leave) लागू करने की नीति बनाने की मांग की गई थी। शीर्ष अदालत ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर इस तरह का प्रावधान कानूनन लागू कर दिया गया, तो कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से कतराएंगी और इससे अनजाने में महिलाओं के प्रति लैंगिक रूढ़िवादिता को ही बढ़ावा मिलेगा।
हालांकि, अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए यह स्पष्ट किया कि सरकार और संबंधित अधिकारी इस मामले में सभी हितधारकों से परामर्श करके नीति बनाने की संभावना पर विचार कर सकते हैं।
इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ कर रही थी। पीठ ने टिप्पणी की करते हुए कहा- ये याचिकाएं महिलाओं को कमतर आंकने और यह जताने के लिए होती हैं कि मासिक धर्म उनके साथ होने वाली कोई बुरी चीज है... यह एक सकारात्मक अधिकार है... लेकिन उस नियोक्ता के बारे में भी सोचिए जिसे इसके लिए वैतनिक अवकाश (Paid Leave) देना होगा।
नौकरियों पर असर की चिंता
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कानून के जरिए मासिक धर्म अवकाश को अनिवार्य बनाने के सामाजिक और पेशेवर परिणामों पर गहरी चिंता जताई। पीठ ने कहा कि इस तरह के कदमों से कार्यस्थल पर महिलाओं की छवि और उनके पेशेवर विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
करियर खत्म हो जाएगा
अदालत ने कहा- स्वैच्छिक रूप से (अपनी मर्जी से) छुट्टी देना बहुत अच्छा है। लेकिन जैसे ही आप कहते हैं कि यह कानूनन अनिवार्य है, तो कोई उन्हें नौकरी नहीं देगा। कोई भी उन्हें न्यायपालिका या सरकारी नौकरियों में नहीं रखेगा; उनका करियर खत्म हो जाएगा।
याचिकाकर्ता की दलीलें
यह जनहित याचिका शैलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा दायर की गई थी। उनकी ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एम.आर. शमशाद ने अदालत को बताया कि कुछ राज्यों और संस्थानों ने पहले ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने केरल का उदाहरण दिया, जहां स्कूलों में छात्राओं को इस दौरान रियायत दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कई निजी कंपनियां अपनी मर्जी से अपनी महिला कर्मचारियों को यह छुट्टी दे रही हैं। इस पर सीजेआई ने सहमति जताते हुए कहा कि कंपनियों द्वारा अपनी मर्जी से ऐसी नीतियां बनाना स्वागत योग्य है, लेकिन इसे कानून बनाकर थोपने से नुकसान हो सकता है।
सरकार और अधिकारियों को निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इस बात पर गौर किया कि वे पहले ही संबंधित अधिकारियों को अपना प्रतिवेदन (ज्ञापन) दे चुके हैं। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के लिए बार-बार परमादेश की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाना जरूरी नहीं है। पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस ज्ञापन पर उचित निर्णय लें और संबंधित पक्षों से बातचीत करके नीति बनाने पर विचार करें।
श्रीराम राघवन, मोहित सूरी और ज़ोया अख्तर होंगे साथमुंबई, मार्च, 2026: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई के प्रमुख फिल्म संस्थान व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) के सहयोग से…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए देशव्यापी 'मासिक धर्म अवकाश' (Menstrual Leave)…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के हटा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में सहभागिता कर ₹405.58 करोड़ से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का…
यह शोध स्वामी विवेकानंद के दर्शन में निहित जीवन कौशलों की अवधारणा तथा उनके शैक्षिक महत्व का विश्लेषण करता है। अध्ययन में भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद…
अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध से मिडिल-ईस्ट टेंशन हाई है. इस भीषण युद्ध की आंच भारत तक भी पहुंच गई है. ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस ने देश में एलपीजी संकट पैदा…
महिलाओं के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को समर्पित इस पहल में शिल्पा शिंदे ने शामिल होकर आम महिलाओं को बनाया खासमुंबई, मार्च 2026: इस महिला दिवस पर एण्डटीवी ने एक खास…
गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद्र को महासचिव मनोनीत किया है। इससे पहले रविवार को…