'पाकिस्तान प्रभावित कर रहा असम चुनाव', CM हिमंत ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप
Updated on
06-04-2026 01:18 PM
असम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और चुनावी मौसम में कांग्रेस ने अपनी तोप सीधे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर मोड़ दी है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने सीएम हिमंत की पत्नी रिनकी भुइयां पर यूएई, मिस्र और एंटीगुआ -बारबुडा, भारत के अलावा तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था. कांग्रेस के आरोपों पर अब हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है.
सीएम हिमंत ने दावा किया है कि कांग्रेस ने उनके पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट और दुबई में संपत्ति के जो आरोप गढ़े हैं, वह पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया ग्रुप से ली गई जानकारी के आधार पर गढ़े गए हैं. ये आरोप गलत जानकारी के आधार पर लगाए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम के चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा है कि कानूनी रूप से यह दंडनीय है.
उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने के लिए कांग्रेस ने जिन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया, वे दस्तावेज 'पाकिस्तानीज इन अजमान'(Pakistanis in Ajman) नाम के सोशल मीडिया ग्रुप से लिए गए थे. सीएम हिमंत का दावा है कि एक पाकिस्तानी नागरिक के खोए हुए पासपोर्ट पर मेरी पत्नी की तस्वीर एडिट करके लगाई गई थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पाकिस्तान की मदद ली.
सीएम हिमंत ने कहा कि यह कोई साधारण धोखाधड़ी का मामला नहीं, देश के खिलाफ अपराध है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान, असम के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के कम से कम 11 टीवी डिबेट्स का रुख यह था कि कांग्रेस को चुनाव जीतना चाहिए. सीएम हिमंत ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अपनी पत्नी की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी भी दी.
उन्होंने पुलिस एक्शन की उम्मीद जताई और कहा कि चुनाव से पहले ऐसे आरोप लगाना नतीजे प्रभावित करने की कोशिश हैं. सीएम हिमंत ने कहा कि यह एक आपराधिक कार्य है और कानून दंडनीय भी. सीएम हिमंत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई इतना नीचे गिरकर मेरी पत्नी के खिलाफ ऐसे झूठे आरोप लगा रहे हैं.
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…