Select Date:

28 की सुबह आंशिक चंद्र ग्रहण, लेकिन भारत में रहेगा अदृश्य : सारिका

Updated on 27-08-2026 08:00 PM
भोपाल। रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर अंतरिक्ष में एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण या डीप पार्शियल लुनर इकलिप्‍स लगने जा रहा है, जिसमें चंद्रमा का 96.3 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की घनी छाया में छिप जाएगा और वह तांबे जैसा लाल दिखाई देगा । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त ख्‍गोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार यह घटना 28 अगस्त की सुबह के समय घटित होगी, जब भारत में चंद्रमा क्षितिज से नीचे रहेगा। यही कारण है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा ।
यह ग्रहण उत्‍तरी और दक्षिणी अमेरिका , पश्चिमी यूरोप , पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक के कुछ भागों में देखा जा सकेगा।
सारिका ने बताया कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्‍वी इस स्थिति में आती है कि पृथ्‍वी की गहरी छाया चंद्रमा को पूरी तरह नहीं ढक पाती है बल्कि आंशिक भाग को ढ़कती है तो चंद्रमा का गहरी छाया से ढका भाग ग्रहणग्रस्‍त दिखाई देता है । इसे आंशिक चंद्र ग्रहण या पार्शियल लुनर इकल्प्सि कहते हैं ।
सारिका ने बताया कि एक गणितीय अनुमान के अनुसार विश्‍व की लगभग 41 प्रतिशत जनसंख्‍या इसे देख सकेगी । 12 अगस्‍त को हुये सूर्य ग्रहण के 15 दिन के अंतराल से यह घटना होने पर सोशल मीडिया में यह बताया जा रहा है कि 15 दिन के अंतर से ग्रहण होना अनिष्‍ट करता है जबकि वैज्ञानिक तथ्‍य यह है कि कोई भी ग्रहण अकेला नहीं होता है। हर ग्रहण जोड़ी के रूप मे 15 दिन के अंतर पर होता है । आज तक जितने भी ग्रहण हुये है उनके 15 दिन के अंतर पर दूसरा ग्रहण होता ही है । इसलिये आज का ग्रहण कोई अनोखी घटना नहीं है 

फैक्ट फाइल :

ग्रहण आरंभ : प्रात: 8: 03: 54 
ग्रहण समाप्ति: दोप. 11: 21: 59 
ग्रहण अवधि : 3 घंटे 18 मिनिट

आगामी ग्रहण :
6/02/2027 : वलयाकार सूर्य ग्रहण : भारत मे नहीं दिखेगा
20-21/02/2027 : उपछाया चंद्रग्रहण : भारत में दिखेगा पर मान्‍यता नहीं
2/08/2027: पूर्णसूर्यग्रहण : भारत में आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में दिखेगा
16-17/08/2027: उपछाया चंद्रग्रहण: भारत में नहीं दिखेगा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
मॉनसून सत्र स्थगित होने के कई दिनों बाद भी सत्र को औपचारिक रूप खत्म ना किए के बाद इसे लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। सबसे…
 27 August 2026
E20 पेट्रोल को लेकर जब लोगों में इतना गुस्सा है तो केंद्र सरकार भी अब इस बात पर विचार कर रही है कि क्या XP95, Speed और Power95 जैसे ब्रांडेड…
 27 August 2026
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी को लेकर भारतीय मूल के अमेरिकी आपस में बँटे हुए दिख रहे हैं.दरअसल ममदानी ने मंगलवार को कहा था कि वह 29 अगस्त को…
 27 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर अंतरिक्ष में एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण या डीप पार्शियल लुनर इकलिप्‍स लगने जा रहा है, जिसमें चंद्रमा का 96.3 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की घनी…
 27 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर 'मिसिंग महिला' के प्रीमियर के लिए तैयार है, जो दर्शकों को विवाह, रहस्य, संदेह और धोखे की दुनिया में ले जाएगी। मित्र…
 27 August 2026
पश्चिम बंगाल के SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम सवाल उठाया। कोर्ट ने पूछा कि क्या न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है? खासकर तब, जब कई…
 27 August 2026
भारत के पूर्व चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल की गई एक लोइटरिंग म्यूनिशन पाकिस्तान के सरगोधा के पास…
 26 August 2026
"मेरा वीडियो रिलीज़ होने के बाद जो घटनाएं हुईं, उनसे मुझे बहुत दुख हुआ है. ऑनलाइन मुझे बहुत ट्रोल किया गया. मेरा दिल टूट गया और मैं रोई." विनोशा रवि…
 26 August 2026
"मेरा वीडियो रिलीज़ होने के बाद जो घटनाएं हुईं, उनसे मुझे बहुत दुख हुआ है. ऑनलाइन मुझे बहुत ट्रोल किया गया. मेरा दिल टूट गया और मैं रोई." विनोशा रवि…
Advt.