मलेशियाई महिला को तमिलनाडु की मंत्री समझकर ड्रेस पर किया गया ट्रोल, अब मंत्री और महिला ने क्या कहा
Updated on
26-08-2026 09:41 PM
"मेरा वीडियो रिलीज़ होने के बाद जो घटनाएं हुईं, उनसे मुझे बहुत दुख हुआ है. ऑनलाइन मुझे बहुत ट्रोल किया गया. मेरा दिल टूट गया और मैं रोई." विनोशा रवि ने बीबीसी तमिल से कहा.
तमिलनाडु की उद्योग मंत्री कीर्तना को निशाना बनाकर ऑनलाइन ट्रोलिंग और मज़ाक का सिलसिला मलेशियाई तमिल महिला विनोशा रवि तक पहुंच गया है.
विनोशा रवि का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी ने उनका वीडियो पोस्ट किया और उन्हें मंत्री कीर्तना बताया.
क्या है पूरा मामला
हाल ही में सोशल मीडिया, जिसमें एक्स भी शामिल है, पर एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें एक महिला कार से बाहर निकलती दिख रही थी. दावा किया गया कि वह मंत्री कीर्तना हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मंत्री कीर्तना के पहनावे को लेकर उन्हें निशाना बनाया और ऑनलाइन हमला शुरू कर दिया
हालांकि, मंत्री कीर्तना ने स्पष्ट किया कि वीडियो में वह नहीं थीं.
लेकिन उन्होंने अपने एक्स पेज पर पूछा, "अगर वीडियो में मैं ही होती, तो इसमें भी बड़ी बात क्या है? किसी महिला के कपड़े, उसका लुक या उसकी खुशी अब भी सार्वजनिक जांच का विषय क्यों मानी जाती है?"
मंत्री कीर्तना ने अपनी पोस्ट में कहा कि जब लोग नीतियों, शासन या कामकाज पर सवाल नहीं उठा पाते हैं, तो वे नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों की निजी ज़िंदगी को लेकर कहानियां गढ़ने लगते हैं. उन्होंने कहा कि पितृसत्ता और महिलाओं के प्रति भेदभाव उन लोगों के सबसे पुराने हथियार हैं, जिनके पास कोई रचनात्मक और सार्थक योगदान नहीं है.
भारत के पूर्व चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल की गई एक लोइटरिंग म्यूनिशन पाकिस्तान के सरगोधा के पास…
देश में इस समय आरक्षण और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी नियमों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव…
भारत दुनिया भर में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है. भारत में चीनी की क़ीमतें पिछले दो महीनों में 40 फ़ीसदी से ज़्यादा बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं.चीनी…
राजस्व विभाग की साख को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सोहागपुर तहसील के हल्का नंबर 72 में पदस्थ पटवारी आशीष सोनकर पर एक बेसहारा अनाथ युवती…